विकास के नाम पर तृणमूल के साथ: सिद्दिकुल्ला

आद्रा : पुरुलिया हरीपदो साहित्य मंदिर के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित धार्मिक सभा में राज्य जमीयत उलेमा-ए- हिंद के राज्य सचिव सिद्दिकुल्ला चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्य को देख उनका संगठन उनके साथ है. रफीकूल्ला, पुरुलिया नगरपालिका उपाध्यक्ष शमीम खां, पार्षद सोहेल खान आदि ने इसे संबोधित किया. सभा […]
आद्रा : पुरुलिया हरीपदो साहित्य मंदिर के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित धार्मिक सभा में राज्य जमीयत उलेमा-ए- हिंद के राज्य सचिव सिद्दिकुल्ला चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्य को देख उनका संगठन उनके साथ है. रफीकूल्ला, पुरुलिया नगरपालिका उपाध्यक्ष शमीम खां, पार्षद सोहेल खान आदि ने इसे संबोधित किया. सभा के बाद श्री चौधरी ने कहा कि विकास के कार्य ही वे और उनका संगठन मुख्यमंत्री के साथ है.
बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ आनेवाले विधानसभा चुनाव के दौरान एक साथ लड़ने को प्रस्ताव मिला है. उनके विकास कार्यो तथा अल्पसंख्यकों के प्रति विकास को देख कर ही तृणमूल का साथ देने का आश्वासन दिया. जल्द ही इस विषय पर सब कुछ खुलासा किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वामफ्रंट के साथ चुनावी गंठबंधन बहुत बड़ा गलत कदम है. क्योंकि राज्य में लोग वामफ्रंट को नहीं पसंद करते हैं. 30 वर्षो तक वामफ्रंट क्षमता में नहीं आ सकता है. नगरपालिका अध्यक्ष शमीम खान ने कहा कि सिद्धिकूल्ला चौधरी के साथ पार्टी का तालमेल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










