विधायक की मध्यस्थता से निपटा विवाद

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण विरोध कर रहे थे राधा बल्लभपुर में मकान तोड़ने का रुपनारायणपुर : तीस जनवरी की रात को अवैध कोयला छापामारी के दौरान सालानपुर एरिया के सुरक्षा कर्मियों द्वारा राधाबल्लभपुर इलाके में इसीएल के जमीन पर बने एक मकान को डोजर लगाकर तोड़ने के मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों से ग्रामीणों और इसीएल प्रबंधन […]

विज्ञापन
ग्रामीण विरोध कर रहे थे राधा बल्लभपुर में मकान तोड़ने का
रुपनारायणपुर : तीस जनवरी की रात को अवैध कोयला छापामारी के दौरान सालानपुर एरिया के सुरक्षा कर्मियों द्वारा राधाबल्लभपुर इलाके में इसीएल के जमीन पर बने एक मकान को डोजर लगाकर तोड़ने के मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों से ग्रामीणों और इसीएल प्रबंधन का चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया.
विधायक विधान उपाध्याय की उपस्थिति में सालानपुर थाना में आइसी श्यामल कांति दास के समक्ष दोनो पक्षों की बैठक में इसका समाधान किया गया. बनजेमारी कोलियरी के एजेंट जेके विश्वकर्मा, सुरक्षा अधिकारी मेजर राजा पाल शामिल थे.
30 जनवरी की रात को राधाबल्लभपुर इलाके में छापामारी के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने 14 टन अवैध कोयला जब्त किया था और इसीएल के जमीन पर बसी निजाम देवी का मकान ध्वस्त कर दिया. इस मुद्दे पर 31 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. सुरक्षा कर्मियों पर हमला हुआ. पेट्रोलिंग गाड़ी क्षतिग्रस्त हुयी.
पांच सुरक्षा अधिकारी व कर्मी घायल हुये. डाबर खदान छह घंटे तक बंद रही. ग्रामीण सुरक्षा अधिकारी राजा पाल के साथ बैठक की मांग पर अड़े रहे. सालानपुर थाना आइसी श्री दास ने मामले में हस्तक्षेप कर विधायक की उपस्थिति में दोनो पक्षों की बैठक बुलायी थी.
विधायक श्री उपाध्याय ने बिना किसी पूर्व सूचना के किसी का मकान रात के अंधेरे में तोड़ने को लेकर सुरक्षा अधिकारी को काफी खरी खोटी सुनायी. दोनो पक्ष की ओर से दायर शिकायत पर निपटारे की सहमति बनी और तत्काल मामला शांत हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola