उत्पादों के प्रति दिलचस्पी से उत्साहित स्टॉल संचालक

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : स्थानीय पोलो ग्राउंड में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्तर से आयोजित दस दिवसीय इंडस्ट्रीज व ट्रेड फेयर के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी. हालांकि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा होने के कारण आम मेले की तरह भीड़ नहीं आ रही है. चेंबर अध्यक्ष […]

विज्ञापन
आसनसोल : स्थानीय पोलो ग्राउंड में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्तर से आयोजित दस दिवसीय इंडस्ट्रीज व ट्रेड फेयर के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी. हालांकि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा होने के कारण आम मेले की तरह भीड़ नहीं आ रही है. चेंबर अध्यक्ष सुब्रत दत्त ने कहा कि ट्रेड फेयर को आम मेले की तरह देखने की प्रवृत्ति के कारण ऐसा दिख रहा है. आयोजक तथा स्टॉल संचालक मेले के रेसपांस से खुश हैं.
मंगलवार होने के बाद भी मेले में आनेवालों की संख्या दो हजार से अधिक रही. सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या अधिक थी तथा सबने इसका आनंद लिया. मेले में आनेवाले लोगों की दिलचस्पी हस्तकला में अधिक दिख रही है. चेंबर अध्यक्ष श्री दत्त ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेले का उद् घाटन किया था तथा पहले ही दिन ढ़ाई सौ व्यवसायियों व उद्यमियों के सात उनकी वाणिज्यिक बैठक हुयी थी. इस कारण गहमा-गहमी अधिक थी.
सुरक्षित मंच होने के कारण मेले का आकार भी बड़ा था. लेकिन इस बार भी 125 स्टॉल पूरी तरह से भरे हुये हैं. पूरे दक्षिण बंगाल से एमएसएमइ तथा विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि संचार तंत्र काफी विकसित हुआ है. लेकिन इसके बाद भी ग्राहक व बिक्रेता आमने-सामने उत्पादों को समझना चाहते हैं. यही कारण है कि मेले की प्रासंगिकता बरकरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola