सर्वहारा वर्ग के जननेता थे तिवारी
पानागढ़ : पानागढ़ बाजार कम्युनिटी सेंटर हॉल में एक कार्यक्रम के तहत दिवंगत माकपा नेता पारसनाथ तिवारी की तसवीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उत्तर प्रदेश के पड़रौना(कुशीनगर) से आये भूतपूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाज सुधारक डॉ. बीके मिश्र ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पारसनाथ तिवारी अपने […]
पानागढ़ : पानागढ़ बाजार कम्युनिटी सेंटर हॉल में एक कार्यक्रम के तहत दिवंगत माकपा नेता पारसनाथ तिवारी की तसवीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उत्तर प्रदेश के पड़रौना(कुशीनगर) से आये भूतपूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाज सुधारक डॉ. बीके मिश्र ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पारसनाथ तिवारी अपने नाम के अनुरूप ही चमत्कारी थे.
वे सही मायने में गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के जननेता थे. इसी वर्ष गत तीन जनवरी को उनका निधन हुआ था. हर राजनीतिक वर्ग के बीच उनकी अमिट छाप थी.
श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कटियारी गांव के मूल निवासी पारस ने बंगाल की पावन भूमि पर अपने कर्मयोग के माध्यम से अपनी अमिट पहचान बनायी थी. कार्यक्रम में गोपालमणि तिवारी ने भी कहा कि पारस तिवारी शोषित वर्ग के जनवादी अधिकारों की लंबी लड़ायी लड़ते रहे हैं. पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि तिवारी कम्युनिटी विचारधारा के अग्रणी नेता थे. कार्यक्रम में शिक्षाविद् उमेश मिश्र आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










