बेहतर कार्य निष्पादन के लिए एसएम पुरस्कृत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में सभी प्रकार के मेंनटेंनेंस कार्यो को सुनियोजित ओर सटिक प्रकार से पूरा करने के लिए स्टेशन प्रबंधक हसन नियाज को मंगलवार को डीआरएम कार्यालय भवन में जीएम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया. इस्टर्न रेलवे मुख्यालय के महाप्रबंधक आरके गुप्ता के दौरा में आसनसोल स्टेशन का चयन जीएम अवार्ड के लिये […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में सभी प्रकार के मेंनटेंनेंस कार्यो को सुनियोजित ओर सटिक प्रकार से पूरा करने के लिए स्टेशन प्रबंधक हसन नियाज को मंगलवार को डीआरएम कार्यालय भवन में जीएम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया. इस्टर्न रेलवे मुख्यालय के महाप्रबंधक आरके गुप्ता के दौरा में आसनसोल स्टेशन का चयन जीएम अवार्ड के लिये हुआ था. मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम एनके सच्चन ने पांच हजार रुपया नगद के साथ जीएम अवार्ड स्टेशन प्रबंधक श्री नियाज को प्रदान किया.
एडीआरएम इशाक खान, एसडीपीओ चिनमय आइच, एसडीओएम अविनाश कुमार मिश्र, एसडीसीएम आशूतोष उपाध्याय आदि उपस्थित थे. मानकर से सिमुलतला स्टेशन तक पूर्व रेलवे मुखयलय के महाप्रबंधक श्री गुप्ता का वार्षिक दौरा 15 दिन पूर्व हुआ था. दौरे में स्टेशन परिसर की साफ सफाई के साथ हर प्रकार के कार्यो का जायजा लिया गया था. जिसमें आसनसेाल स्टेशन का प्रदर्शन बेहतर रहा. जिसके कारण आसनसोल स्टेशन का चयन जीएम अवार्ड के लिये हुआ. मंगलवार को यह अवार्ड स्टेशन प्रबंधक श्री नियाज को सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










