माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षा की तैयारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल महकमा में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजन के मुद्दे पर बुधवार को स्थानीय जाैहर मल जालान स्कूल परिसर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गयी. इसमें डब्ल्यूबीबीएसइ व डब्ल्यूबीसीएचइ के बर्दवान शिल्पांचल जिला के संयुक्त संयोजक निमाइ मंहती, डीएसी अध्वैक कोनार, राजीव मुखर्जी, रतन लाल […]
विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल महकमा में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजन के मुद्दे पर बुधवार को स्थानीय जाैहर मल जालान स्कूल परिसर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गयी.
इसमें डब्ल्यूबीबीएसइ व डब्ल्यूबीसीएचइ के बर्दवान शिल्पांचल जिला के संयुक्त संयोजक निमाइ मंहती, डीएसी अध्वैक कोनार, राजीव मुखर्जी, रतन लाल मजूूमदार, डिप्टी मजिस्ट्रेट प्रत्युश दास, एएसआइ नरेन्द्र चंद्र पाल, आसनसोल महाकमा संयोजक मनोज यादव सहित 140 स्कूलों के प्रधानाघ्यापक व प्रधानाध्यापिका, मोटर वेहिकल विभाग, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक दो सत्र में संपन्न हुयी. प्रथम सत्र में माध्यमिक परीक्षा व द्वितीय सत्र में उच्च माध्यमिक परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गयी.
प्रोन्नति के लिए तीन स्कूलों का निरीक्षण
दुर्गापुर. दुर्गापुर महकमा में जुनियर हाइ स्कूलों को हाइ स्कूल में प्रोन्नत करने के लिये बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने तीन स्कूलों को निरीक्षण किया. इसमें दुर्गापुर ज्ञान मंदिर, संत जेवियर स्कूल (दुर्गापुर) तथा बांदाबाद हिंदी जूनियर हाइ स्कूल (दुर्गापुर) शामिल है. वर्दवान शिल्पांचाल के जिला तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के महासचिव मनोज यादव ने बताया कि निरीक्षक टीम में जिला स्तरीय प्रतिनिधि गोपाल सरकार, स्वप्न घोष, एडीआइ जावा भट्टाचार्या आदि शामिल थी. टीम ने निरीक्षण में इन स्कूलों को प्रोन्नति के योग्य बताया तथा कहा कि विभागीय स्तर पर इसकी अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










