इस बार पर्सनल इ-मेल पर सीबीएसइ भेजेगा एडमिट कार्ड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी को इस बार इ-मेल से एडमिट कार्ड भेजा जायेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने बोर्ड परीक्षार्थी के पर्सनल इ-मेल पर भी एडमिट कार्ड भेजने का निर्णय लिया है. इसको लेकर जल्द ही स्कूलों को सूचना भी दी जायेगी. सीबीएसइ की मानें , तो इस बार […]
विज्ञापन
आसनसोल : 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी को इस बार इ-मेल से एडमिट कार्ड भेजा जायेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने बोर्ड परीक्षार्थी के पर्सनल इ-मेल पर भी एडमिट कार्ड भेजने का निर्णय लिया है. इसको लेकर जल्द ही स्कूलों को सूचना भी दी जायेगी. सीबीएसइ की मानें , तो इस बार एक परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड दो जगहों पर भेजा जायेगा. एक तो स्कूल के पास और दूसरा स्टूडेंट के पर्सनल इ-मेल पर भेजा जायेगा.
एडमिट कार्ड निकालने के लिये स्टूडेंट को सीबीएसइ की ओर से यूजन आइडी दिया जायेगा. यूजन आइडी मिलने के बाद स्टूडेंट खुद एक पासवर्ड क्रियेट करेंगे. इस पासवर्ड के माध्यम से स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड निकाल पायेंगे. सीबीएसइ ने तमाम स्टूडेंट को आगाह भी किया है कि जो पासवर्ड स्टूडेंट बनायेंगे. उसे चेंज नहीं कर पायेंगे. इस कारण इस पासवर्ड को भूलने से स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल पायेंगे. सीबीएसइ की ओर से इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद मार्क्स सीट भी इ-मेल पर भेजा जायेगा.
रिजल्ट निकलने के एक सप्ताह के बाद मार्क्स सीट को भेजा जायेगा. इसके लिये भी स्टूडेंट को अपना यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से ही मार्क्स सीट ले पायेंगे. एडमिट कार्ड स्टूडेंट के इ-मेल आइडी पर आने से स्कूल की फर्जीगिरी नहीं चलेगा. जो स्कूल पैसे लेकर एडमिट कार्ड देते है. उन चीजों पर लगाम लगेगा. सीबीएसइ ने इस बार सारे स्कूलों से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) मंगवाया है. इस एलओसी के आधार पर ही एडमिट कार्ड बनाया जायेगा. ऐसे में मान्यता प्राप्त स्कूल को ही एडमिड कार्ड मिल पायेगा.
छात्रों को सुविधा
स्कूल पर लगाम लगाने के लिये यह शुरु किया गया है. इससे स्टूडेंट को सुविधा मिलेगी. इ-मेल पर सॉफ्ट कॉपी भेजा जायेगा.वहीं स्कूल में डाउन लोड करके स्टूडेंट को एडमिट कार्ड वितरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










