शुरू हुआ मेला, उत्सवों का दौर
दुर्गापुर : कल्पतरू संस्कृति मेला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम गेमन ब्रिज मोड़ स्थित कल्पतरू मैदान में श्रममंत्री मलय घटक ने कल्पतरू मेला का उद्घाटन किया. मौके पर दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, एमआइसी (पीडब्ल्यूडी) प्रभात चटर्जी, मेयर की पत्नी व पार्षद अनिंदिता मुखर्जी, बर्दवान जिला (शिल्पांचल) के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष […]
दुर्गापुर : कल्पतरू संस्कृति मेला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम गेमन ब्रिज मोड़ स्थित कल्पतरू मैदान में श्रममंत्री मलय घटक ने कल्पतरू मेला का उद्घाटन किया. मौके पर दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, एमआइसी (पीडब्ल्यूडी) प्रभात चटर्जी,
मेयर की पत्नी व पार्षद अनिंदिता मुखर्जी, बर्दवान जिला (शिल्पांचल) के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, पार्षद अरविंद नंदी, डीपीएल के एमडी मृणाल कांति मित्र, तीन नंबर बोरो चेयरमैन शैफाली चटर्जी, तीन नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुनील चटर्जी, नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल के प्रधान अध्यापक डॉ. कालीमुल हक, समाजसेवी विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी ने मुख्यमंत्री फंड में जमा करने के लिये ढाइ लाख रुपये श्रम मंत्री मलय घटक के हाथों में सौंप दिया. मेयर फंड में 51 हजार रुपये जमा किये गये जबकि साधु डांगा विवेकानंद मिशन को ग्यारह हजार रुपये का चेक दिया गया.
कमेटी ने इस दौरान पांच विकलांगों को ट्राइ साइकिलें दीं. श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा कि कृषि और शिल्प को आधार बनाकर आयोजित मेले से क्षेत्र के लोगों को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि गांव और शहर का मिलन मेला में देखने को मिलेगा. इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्वास, महामंत्री अलोमोय घोड़ाय आदि उपस्थित थे. मेले में 600 स्टॉल लगे हैं. पहले दिन मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.
अिभनेत्री कोयल ने किया कंचन उत्सव का उद्घाटन
बर्दवान. बर्दवान के केयरनगर मुहल्ले में शनिवार से कंचन उत्सव शुरु हुआ. उद्घाटन टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने किया. समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भी मौजूद थी. उत्सव आठ जनवरी तक चलेगा.
रंगारंग कार्यक्रम में गायक कुमार सानू, उदित नारायण, फिल्म अभिनेता सह पूर्व सांसद गोविंदा सहित अन्य कलाकार गीत, नृत्य का जलवा बिखेरेंगे. बजट 25 लाख रखा गया है. जानकारी उत्सव कमेटी के अध्यक्ष तथा बर्दवान नगरपालिका पार्षद खोकन दास ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










