राजभाषा में अच्छा काम कर रही इसीएल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आइएसपी (सेल) के कार्यकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुयी. अनुसंधान अधिकारी (कार्यान्वयन) एवं कार्यालय अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्वी क्षेत्र) राजभाषा विभाग निर्मल कुमार दुबे, इसीएल के तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) बीआर रेड्डी, महाप्रबंधक (तकनीकी व प्रबंधन सेवा) सह […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आइएसपी (सेल) के कार्यकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुयी.
अनुसंधान अधिकारी (कार्यान्वयन) एवं कार्यालय अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्वी क्षेत्र) राजभाषा विभाग निर्मल कुमार दुबे, इसीएल के तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) बीआर रेड्डी, महाप्रबंधक (तकनीकी व प्रबंधन सेवा) सह सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) एसके दत्ता, महाप्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) अशोक कुमार दास, महाप्रबंधक (आरडीसीआइएस) अशोक कुमार पाल सहित विभिन्न संस्थाओं के 45 प्रतिनिधि मौजूद थे.
श्री राय ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया. आइएसपी के राजभाषा प्राभारी चंद्रानन्द पाठक ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा प्रस्तुत की तथा सितंबर, 2015 को समाप्त तिमाही का राजभाषा कार्यान्वयन संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. संवाद-सत्र में कई विषयों पर चर्चा की गयी. कुछ महत्वपूर्ण सुझाव रखे गये. आइएसपी के उप महाप्रबंधक (कार्मिक-गैर संकार्य व राजभाषा) विनोद कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन के लिए इसीएल को साधुवाद दिया. बीएसएनएल के सहायक निदेशक (राजभाषा) संजय मिश्र ने आभार प्रकट किया. श्री दूबे ने इसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधित क्रियाकलापों एवं विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया. सीएमडी सम्मेलन कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया.
उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन पर संतुष्टि ज़ाहिर करते हुए कहा कि भाषायी क्षेत्र ‘ग’ के अंतर्गत होते हुए भी कंपनी में राजभाषा कार्यान्वयन प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है. उन्होंने कंपनी में राजभाषा कार्यान्वयन की यह ऊंचाई बनाये रखने का निर्देश देते हुए कुछ और ऐसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिससे राजभाषा के प्रगामी प्रयोग में कंपनी अग्रणी भूमिका निभा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










