हल्दिया में एक और महिला थाना शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने झारग्राम से किया उदघाटन हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में दूसरे महिला थाने का उदघाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को झारग्राम से रिमोट कंट्रोल से किया. इस औद्योगिक नगरी में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त बनाने की कवायद के रूप में इसे देखा जा रहा है. इस अवसर पर हल्दिया के दुर्गाचक […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने झारग्राम से किया उदघाटन
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में दूसरे महिला थाने का उदघाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को झारग्राम से रिमोट कंट्रोल से किया. इस औद्योगिक नगरी में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त बनाने की कवायद के रूप में इसे देखा जा रहा है. इस अवसर पर हल्दिया के दुर्गाचक में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था.
इस थाने के उदघाटन के साथ ही अब राज्य में महिला थानों की संख्या 29 हो गयी है. इस नये थाने का प्रभार मौसमी भट्टाचार्य को सौंपा गया है. इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि इस थाने में मुख्यत: महिलाओं के साथ ईव टीजिंग, वधू प्रताड़ना, दुर्व्यवहार एवं दुष्कर्म जैसे मामलों को देखा जायेगा. इस थाने से इलाके की महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










