इंटक महामंत्री का दो दिवसीय दौरा आज से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चिनाकुड़ी : इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार को इसीएल के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे. चिनाकुड़ी तीन नंबर इंटक कार्यालय में कार्यकारिणी अध्यक्ष पजय मशीह की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर बैठक हुयी. बैठक में योगेश पति त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, आमोद झा, अश्विनी बाउरी, पितंबर […]
विज्ञापन
चिनाकुड़ी : इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार को इसीएल के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे. चिनाकुड़ी तीन नंबर इंटक कार्यालय में कार्यकारिणी अध्यक्ष पजय मशीह की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर बैठक हुयी. बैठक में योगेश पति त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, आमोद झा, अश्विनी बाउरी, पितंबर राम आदि उपस्थित थे.
श्री मशीह ने कहा कि इंटक महासचिव श्री सिंह 30 अक्तूबर को डिसरगढ़ हुसैनिया मोड़ स्थित रिया मैरेज हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे तथा सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करेंगे. 31 अक्तूबर को इसीएल के सीएमडी के साथ बैठक होगी तथा नौवें वेतन बोर्ड में लंबित मामलों पर चर्चा होगी. दसवां वेतन बोर्ड गठन पर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से जीते पार्षदों को सम्मानित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










