आमलादही पोस्टऑफिस में कोर बैंकिंग का उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रुपनारायणपुर : चित्तरंजन अमलादही नन डीलेवरी सव पोस्ट ऑफिस में गुरुवार को कोर बैंकिंग सेवा का उद्घाटन आसनसोल मुख्य डाक घर के वरीय अधीक्षक असित कुमार मुखर्जी ने किया. आसनसोल मुख्य डाक घर के बाद महकमा में यह दूसरा डाक घर है जहां कोर बैंकिंग सेवा आरंभ की गयी. मुख्य डाक घर के सहायक अधीक्षक […]
विज्ञापन
रुपनारायणपुर : चित्तरंजन अमलादही नन डीलेवरी सव पोस्ट ऑफिस में गुरुवार को कोर बैंकिंग सेवा का उद्घाटन आसनसोल मुख्य डाक घर के वरीय अधीक्षक असित कुमार मुखर्जी ने किया. आसनसोल मुख्य डाक घर के बाद महकमा में यह दूसरा डाक घर है जहां कोर बैंकिंग सेवा आरंभ की गयी.
मुख्य डाक घर के सहायक अधीक्षक सुब्रत सामंत , स्थानीय डाक घर के पोस्ट मास्टर दीपचंद नाथ आदि उपस्थित थे.वरीय अधीक्षक श्री मुखर्जी ने कहा कि कोर बैंकिंग सेवा आरंभ होने से उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी. देश के किसी भी कोने में स्थित कोर बैंकिंग पोस्ट ऑफिस से ग्राहक राशि जमा और निकासी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि लिंक फेल होने पर ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस कर्मियों का सहयोग करना होगा. क्रमिक रूप से हर पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध होगी.
अमलादही पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर सहित तीन कर्मी ही तैनात है. ऐसे में यह सेवा सही रुप से मुहैया कराना पोस्ट ऑफिस प्रबंधन के लिये कठिन चुनौती है. पोस्ट मास्टर श्री नाथ ने कहा कि तीन कर्मियों की मदद से यह सेवा बेहतर रुप से मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










