महिला ने आग लगा दी जान

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : महिला ने घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका का नाम चंपा मुखर्जी (45) बताया है. वह मानबाजार थाना के बड़सा मोड़ की निवासी थी. मृतका के पति ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह काम पर बाहर गया था. शाम को जब घर लौटा तो उसने […]

विज्ञापन
आद्रा : महिला ने घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका का नाम चंपा मुखर्जी (45) बताया है. वह मानबाजार थाना के बड़सा मोड़ की निवासी थी. मृतका के पति ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह काम पर बाहर गया था. शाम को जब घर लौटा तो उसने देखा कि चंपा फर्श पर पड़ी है.
आग में बुरी तरह से झुलसी हुयी थी. उसे तुरंत मानबाजार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है. बुधवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिये पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola