जामुड़िया में डेंगू से हुई तृणमूल नेता की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक में डेंगू का मरीज मिलने से निवासियों में आतंक का माहौल है. डेंगू की चपेट में आने से सोमवार को जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी एससी, एसटी सेल के अध्यक्ष भानु रुइदास (33) की मौत हो गयी. जामुड़िया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष उदीप सिंह ने बताया कि बहादुरपुर, रुइदास पाड़ा के निवासी भानु […]
विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक में डेंगू का मरीज मिलने से निवासियों में आतंक का माहौल है. डेंगू की चपेट में आने से सोमवार को जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी एससी, एसटी सेल के अध्यक्ष भानु रुइदास (33) की मौत हो गयी.
जामुड़िया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष उदीप सिंह ने बताया कि बहादुरपुर, रुइदास पाड़ा के निवासी भानु रुइदास बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिये उन्हें रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. रक्त के नमूने की जांच करने पर उसमें डेंगू के वायरस मिले.
उनकी स्थिति बिगड़ती देख उन्हें दुर्गापुर के गौरीदेवी अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन की खबर पाते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.
जामुड़िया ब्लॉक दो के टीएमसी अध्यक्ष तापस चक्रवर्ती, उदीप सिंह, मुकुल बनर्जी, सुकुमार भट्टाचार्या सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिये कामना की. इधर, डेंगू के कारण टीएमसी नेता की मौत की खबर से स्थानीय निवासी भयभीत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










