नहीं होगी मार्क्स में कटौती, मिलेंगे पूरे अंक

Updated:
विज्ञापन

कॉपी मूल्यांकन के लिये ऑनलाइन चुने जायेंगे टीचर्स आसनसोल : उत्तरपुस्तिका में लिखे उत्तरों के लिये विद्यार्थियों को अब पूरे अंक मिलेंगे. उत्तरपुस्तिका में अंक में अब अंतर नहीं होगा. अंक चरणबद्ध तरीके से मार्किग स्कीम के अनुसार मिलेंगे. अब अंक कटेंगे नहीं, सही ढंग से मिलेंगे. सीबीएसइ ने 2016 में होने वाली बोर्ड परीक्षा […]

विज्ञापन
कॉपी मूल्यांकन के लिये ऑनलाइन चुने जायेंगे टीचर्स
आसनसोल : उत्तरपुस्तिका में लिखे उत्तरों के लिये विद्यार्थियों को अब पूरे अंक मिलेंगे. उत्तरपुस्तिका में अंक में अब अंतर नहीं होगा. अंक चरणबद्ध तरीके से मार्किग स्कीम के अनुसार मिलेंगे. अब अंक कटेंगे नहीं, सही ढंग से मिलेंगे. सीबीएसइ ने 2016 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है.
बोर्ड परीक्षा के बाद होने वाले कॉपी का मूल्यांकन अब विद्यालय के स्थायी शिक्षक ही करेंगे. जिन शिक्षकों का रिकार्ड विद्यालय के पास होगा उन्हें ही इसमें शामिल किया जायेगा. सीबीएसइ ने तमाम विद्यालयों को शिक्षकों का डाटा बैंक तैयार करने को कहा है. बोर्ड ने शिक्षकों के लिये एक प्रारूप वेबसाइट पर डाल दिया है. इस प्रारूप को तमाम शिक्षकों को भरना है. इसे वहीं शिक्षक भर सकेंगे जो संबंधित विद्यालय में स्थायी शिक्षक के रूप में कार्यरत होंगे. एडहॉक या अस्थायी शिक्षक इस प्रारूप को नहीं भर पायेंगे.
विद्यालय के फार्मेट के लिये जायेंगे टीचर्स
शिक्षकों द्वारा फार्मेट भरे जाने के बाद स्कूल फार्मेट को स्कूल की वेबसाइट पर डालेगा. स्कूल की वेबसाइट से ही सीबीएसइ बोर्ड 2016 के मूल्यांकन के लिये शिक्षकों की लिस्ट तैयार करेगा. इसके लिये इस बार विद्यालय की वेबसाइट से ही शिक्षकों को चुना जायेगा.
गौरतलब है कि अभी तक सीबीएसइ सीधे स्कूल से ही शिक्षकों की लिस्ट लेती रही है. इसमें विद्यालय द्वारा एडहॉक शिक्षकों या फिर कम अनुभव वाले शिक्षकों की लिस्ट बोर्ड को भेज दी जाती थी.
इससे मूल्यांकन में कई बार त्रुटि हो जाती थी. कई स्कूल फर्जी टीचर्स की लिस्ट भी सीबीएसइ के पास भेजते रहे हैं. प्राइमरी टीचर्स को परमानेंट बना कर सीबीएसइ के पास भेज देते हैं. इससे मूल्यांकन प्रक्रिया सही से नहीं चल पाती है. हाल में कई ऐसे टीचर्स के पकड़ में आने के बाद सीबीएसइ ने अब टीचर्स का डाटा बैंक बनाने का प्लान बनाया है.
डाउनलोड कर सकते हैं कैट का एडमिट कार्ड
कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) 2015 का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 25 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे. कैट 2015 की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कैट परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी और इसके लिये इस बार 139 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. कैट 2015 के मुताबिक इस बार प्रश्नपत्र में काफी बदलाव किया गया है. इस बार जहां 10 मिनट का अतिरिक्त दिया गया है, वहीं सब्जेक्टिव प्रश्न भी पूछे जायेंगे. हालांकि पहली बार ऐसा होगा कि सब्जेक्टिव प्रश्नों के लिये कोई निगेटिव मार्किग नहीं होगी.
इस बार प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन होंगे. पिछले वर्ष के क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और वर्बल एंड रीडिंग कांम्प्रिहेंशन के अलावा इस बार तीसरा सेक्शन डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग का होगा. कैट एडमिशन कमेटी ने इसके लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. तीनों सेक्शन के लिये बराबर समय दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola