बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल के बीएसएनएल कार्यालय में फोरम ऑफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रदर्शन किया. बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव सुब्रत मिश्र, उप सचिव रामाधार सिंह, ऑफिसर्स एसोसिएशन के आरएन भट्टाचार्या, समीर दास आदि ने नेतृत्व किया. प्रमुख मांगों में जीपीएफ, त्योहार भत्ता, मेडिकल बिल का भुगतान आदि शामिल […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल के बीएसएनएल कार्यालय में फोरम ऑफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रदर्शन किया. बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव सुब्रत मिश्र, उप सचिव रामाधार सिंह, ऑफिसर्स एसोसिएशन के आरएन भट्टाचार्या, समीर दास आदि ने नेतृत्व किया.
प्रमुख मांगों में जीपीएफ, त्योहार भत्ता, मेडिकल बिल का भुगतान आदि शामिल था.श्री मिश्र ने बताया कि बीएसएनएल कर्मी जरूरत के समय अपने जीपीएफ का जमा पैसा भी नहीं निकाल पा रहे हैं. बंगाल में दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनायी जाती है. सभी संस्थान अपने कर्मियों क ो बोनस देते हैं. पर इस संस्थान के कर्मी कई वर्षो से इससे वंचित हैं. बहुत से कर्मियों को मेडिकल बिल का भुगतान लंबे समय से लंबित है. पहले कर्मियों को पूजा के समय बोनस दिया जाता था. परंतु कई वर्षो से यह बंद है. सरकार का कहना है कि घाटे में चलने के कारण बीएसएनएल कर्मियों को बोनस नहीं दिया जा रहा है.
बहुत से ऐसे संस्थान हैं, जो घाटे में चल रहे हैं. उसके बावजूद भी उनके कर्मियों को बोनस मिला है. पोस्ट ऑफिस, रेल भी लाभ जनक स्थिति में नहीं हैं परंतु उसके कर्मचारियों को हर वर्ष बोनस का भुगतान किया जा रहा है तो बीएसएनएल कर्मियों को क्यों वंचित होना पड़ रहा है? आसनसोल में ड्राइवर, सुरक्षा गार्डो को कई महीनों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, पर्याप्त कर्मी न होने के कारण 10 कर्मियों का कार्य तीन कर्मियों से कराया जा रहा है.
बाजारों में खरीदारों की भीड़
बराकर. दुर्गापूजा के मात्र दो दिन ही बाकी ह,ै परंतु बाजारों में खरीददारों में किसी प्रकार की कमी नहीं आयी है. खरीदारों को देखते हुए दुकानदार सब काफी प्रसन्न नजर आ रहे है. कपड़े की दुकान में लोग घंटों इंतजार कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










