सरकारी आश्रय गृह में दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

कल्याणी : पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में एक सरकारी आश्रयगृह में रहनेवाली एक महिला के साथ एक श्रमिक ने कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला ने इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत की है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि लगभग 15 दिन पहले महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था […]

विज्ञापन
कल्याणी : पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में एक सरकारी आश्रयगृह में रहनेवाली एक महिला के साथ एक श्रमिक ने कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला ने इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत की है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि लगभग 15 दिन पहले महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और शुक्रवार जब जिला मजिस्ट्रेट अपने नियमित दौरे पर वहां पहुंचे तो उसने उनसे इसकी शिकायत की.
इस बात की पुष्टि करते हुए नदिया के जिला मजिस्ट्रेट विजय भारती ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में सुना है और आज सदर अनुमंडलीय अधिकारी को भेजा. वह मामले को देखकर मुझे इसकी रिपोर्ट सौपेंगे. जिला मजिस्ट्रेट ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के भी आदेश दिये हैं. पुलिस ने बताया कि महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. आरोपी व्यक्ति स्थानीय है और लापता है. कुछ महीने पहले इस महिला को कृष्णनगर रेलवे स्टेशन से बचाया गया था और आश्रय गृह भेज दिया गया था.
लाखों की डकैती
डकैतों के एक गिरोह ने हथियार के बल पर शनिवार तड़के कृष्णनगर के पूर्णगंज स्थित साॉल्टलेक निवासी सौमित्र विश्वास के घर में लूटपाट की. घटना के वक्त सौमित्र और उसके माता-पिता सो रहे थे. इस दौरान हथियार से लैस पांच डकैत घर में घुस गये. डकैतों ने पहले हथियार का भय दिखा कर तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद आलमारी खोल कर उसमे रखे सात भरी साेना समेत नकद लेकर फरार हो गये. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola