दूसरी यूनिट अक्तूबर में

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर सीमेंट की पतरातू यूनिट का उदघाटन किया झारखंड के सीएम ने आसनसोल : बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड (बाएसएल) के पतरातू प्लांट की पहली यूनिट का उद्घाटन सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में अवरोध पैदा करने वाले को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. […]

विज्ञापन
बर्नपुर सीमेंट की पतरातू यूनिट का उदघाटन किया झारखंड के सीएम ने
आसनसोल : बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड (बाएसएल) के पतरातू प्लांट की पहली यूनिट का उद्घाटन सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में अवरोध पैदा करने वाले को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. ऐसे लोग ग्रामीणों को बरगला कर कार्यो में बाधा पहुंचाने का काम करते हैं.
सफेदपोश, गुंडे से सावधान रहें. ऐसे तत्वों को सलाखों के पीछे किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशक तभी आयेंगे, जब सरकार की नीति अच्छी होगी. इसलिए माहौल को सुधारने का काम किया जा रहा है.
कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अशोक गुटगुटिया ने कहा कि पतरातू के इस प्लांट में कंपनी तीन सौ करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी. फिलहाल प्लांट की उत्पादन क्षमता आठ सौ टन प्रतिदिन है. अक्तूबर में इसकी दूसरी इकाई को भी चालू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्लांट में ड्राइ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है. इसमें कोयला व पानी कम लगता है.
प्लांट में स्टील फैक्ट्री व कई प्रकार के वेस्ट मेटेरियल को यूज करके सीमेंट का उत्पादन किया जायेगा. प्रदूषण नियंत्रण का विशेष ख्याल रखा गया है. इसके लिए उन्नत किस्म के इएसपी व उपकरण लगाये गये हैं. सीएसआर के तहत कंपनी गांव व ग्रामीणों को फायदा पहुंचा रही है. उन्होंने सरकार से चूना पत्थर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही माल डिस्पैच के लिए पतरातू औद्योगिक क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़ने व रेलवे साइडिंग खोलने का आग्रह किया. पतरातू क्षेत्र को उद्योग के ए कैटेगरी से हटा कर सी कैटेगरी में डालने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में उद्योग धंधों का विकास हो सके.
सनद रहे कि यह झारखंड का दूसरा ग्राइंडिंग प्लांट है. इसमें दो सौ लोग प्रत्यक्ष व तीन सौ लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं. समारोह में कंपनी के साथ पहले दिन से ही काम करने वाले सबसे पुराने वर्कर दिनेश महतो को मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया.
इसके पूर्व मुख्यमंत्री के प्लांट पहुंचने पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया.प्लांट परिसर में उन्हें जिला पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. स्टेज तक पारंपरिक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री को लाया गया. इस दौरान उन्होंने प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया.
स्टेज पर कंपनी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो प्रदान किया. शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. भाजपा के झारखंड उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, स्थानीय विधायक निर्मला देवी, डीआइजी उपेंद्र कुमार, कंपनी के ग्रुप हेड राम प्रसाद अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कौन-कौन थे उपस्थित
कार्यक्रम में आसनसोल के व्यवसायियों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की. इनमें पवन कुमार गुटगुटिया, पूर्व पार्षद जगदीश शर्मा, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, मणीन्द्र कुन्द्रा, मुन्ना शर्मा, आयूष सर्राफ, संदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola