मौसम का बिगड़ा मिजाज, ठिठुरे लोग

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी. बुधवार की देर शाम अचानक हुई बारिश ने हवा में ठंडक घोल दिया. रुक-रुककर होती रही बारिश से पारे में गिरावट आई. मौसम का मिजाज गुरुवार को भी बिगड़ा रहा. गुरुवार की सुबह भी बारिश हुई. दिन भर […]
दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी. बुधवार की देर शाम अचानक हुई बारिश ने हवा में ठंडक घोल दिया. रुक-रुककर होती रही बारिश से पारे में गिरावट आई. मौसम का मिजाज गुरुवार को भी बिगड़ा रहा. गुरुवार की सुबह भी बारिश हुई. दिन भर काली घटाएं छाई रहीं.
ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया. जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण बढ़ी ठंड से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. लोगों की आवाजाही भी कम रही. रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर यात्री ट्रेनों और बसों का सिकुड़ते हुए इंतजार करते रहे. सर्दी से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों से खुद को ढंके हुए नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










