नेशनल हाईवे ऑथरिटी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Updated at : 26 Dec 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल हाईवे ऑथरिटी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

दुर्गापुर के ओवरब्रिज में फंस गया था एयर इंडिया का कार्गो विमान दुर्गापुर : बीते सोमवार की देर रात दुर्गापुर के मेन गेट स्थित डीएसपी ओवरब्रिज के नीचे खराब पड़ा एयर इंडिया का कार्गो विमान फंस जाने के मामले को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने विमान लादकर ले जा रही ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ दुर्गापुर […]

विज्ञापन

दुर्गापुर के ओवरब्रिज में फंस गया था एयर इंडिया का कार्गो विमान

दुर्गापुर : बीते सोमवार की देर रात दुर्गापुर के मेन गेट स्थित डीएसपी ओवरब्रिज के नीचे खराब पड़ा एयर इंडिया का कार्गो विमान फंस जाने के मामले को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने विमान लादकर ले जा रही ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ दुर्गापुर थाने में मामला दर्ज कराया है. दुर्गापुर थाने की वारिया फांड़ी की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाईवे अथॉरिटी द्वारा ट्रांसपोर्ट कंपनी पर बिना सूचना दिए इतनी बड़ी भारी भरकम विमान ले जाने एवं जीटी रोड की सड़क धंस जाने का आरोप लगाया गया है. अथॉरिटी के पीडी सुमित बनर्जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान होने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में वारिया फांड़ी प्रभारी राजशेखर बनर्जी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर विमान और ट्रक को जब्त कर रखा गया है.
अथॉरिटी द्वारा दर्ज किये गये केस में जमानत मिलने के बाद ही विमान एवं ट्रक को छोड़ा जाएगा. मालूम हो कि सोमवार की देर रात मेनगेट फ्लाई ओवर ब्रिज की ऊंचाई कम रहने के कारण विमान को लाद कर ले जा रहा ट्रेलर जीटी रोड के सर्विस लेन के बीच फंस गया था. मंगलवार सुबह जीटी रोड पर विमान खड़ा देख स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हुई थी. पहली नजर में तो सब ने यह सोचा कि विमान जीटी रोड पर खड़ा है.
नजदीक से विमान देखने के लिए ओवर ब्रिज के ऊपर एवं चारों तरफ सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई थी. लोगों की भीड़ को हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक हाईवे अथॉरिटी एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पुलिया में फंसे विमान को बाहर निकाला गया.
राष्ट्रीय नेशनल हाईवे ऑथरिटी के दुर्गापुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) सुमित मुखर्जी ने कहा कि ट्रेलर चालक को पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगने के कारण यह घटना हुई है, ट्रांसपोर्ट कम्पनी ने कोई सूचना नेशनल हाईवे को नहीं दी थी, जो गलत है. इतनी बड़ी भारी भरकम समान को ले जाने के पहले ट्रांसपोर्ट कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सूचना देनी होती है, लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी ने नियमों का उल्लंघन किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola