ePaper

खाल में डॉलफिन, उमड़ी भीड़

Updated at : 16 Nov 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
खाल में डॉलफिन, उमड़ी भीड़

हल्दिया : खाल में डॉलफिन के आ जाने से उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर थाना इलाके के ऊदबादल खाल की है. आमतौर पर डॉलफिन गहरे समुंद्र या कभी-कभार नदियों में दिख जाती है. लेकिन खाल के पानी में डॉलफिन नहीं दिखती. इसकी खबर फैलते ही […]

विज्ञापन

हल्दिया : खाल में डॉलफिन के आ जाने से उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर थाना इलाके के ऊदबादल खाल की है. आमतौर पर डॉलफिन गहरे समुंद्र या कभी-कभार नदियों में दिख जाती है. लेकिन खाल के पानी में डॉलफिन नहीं दिखती. इसकी खबर फैलते ही दूर-दराज इलाकों से लोग पहुंच गये.

स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉलफिन की खबर मिलते ही कुछ मछुआरों ने जाल लेकर उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन तेज गति से तैरने वाली डॉलफिन के आगे उनका वश नहीं चला. सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. उन्होंने भी उसे पकड़ने की कोशिश लेकिन वह भी नाकामयाब रहे. शुक्रवार देर रात तक डॉलफिन को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola