डंपर से कुचल कर चालक की मौत

रानीगंज : रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक नगरी स्थित जय बालाजी इंडस्ट्रीज नामक लौह इस्पात कारखाना में सोमवार डंपर की चपेट में आने से अन्य एक डंपर चालक की मौत हो गयी. मृत डंपर चालक नाम रामानंद पासी (29) बताया गया है. मृतक चालक कारखाना के समीप चक्रमबाटी गांव का रहने वाला था. गांव में खबर […]
रानीगंज : रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक नगरी स्थित जय बालाजी इंडस्ट्रीज नामक लौह इस्पात कारखाना में सोमवार डंपर की चपेट में आने से अन्य एक डंपर चालक की मौत हो गयी. मृत डंपर चालक नाम रामानंद पासी (29) बताया गया है. मृतक चालक कारखाना के समीप चक्रमबाटी गांव का रहने वाला था. गांव में खबर पहुचंते ही मृतक के परिजन तथा ग्राम के लोग कारखाना पहुंचे, लेकिन कारखाना गेट पर मौजूद दो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें भीतर प्रवेश करने पर रोक दिया.
इससे उत्तेजित लोगों ने बेधड़क उन दोनों की पिटाई करना आरंभ कर दिया. खबर पाकर रानीगंज थाना प्रभारी संजय चक्रवर्ती पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे और दोनों सुरक्षा कर्मियों को लोगों की चंगुल से छुड़ाया. इसकी खबर पाकर अंचल के आईएनटीयूसी शाखा अध्यक्ष निर्मल पाल, सचिव सुबल पाल एवं कोषाध्यक्ष भास्कर चटर्जी तथा तृणमूल नेता विष्णु देव नोनिया मौके पर पहुंचे.
विष्णु देव नोनिया ने मृतक के परिवार को मुआवजे के लिए 10 लाख रूपया , दाह संस्कार के लिए एक लाख रुपया, एक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की. इस मांग को लेकर बालाजी प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय बैठक की गयी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मृतक के दाह संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार प्रदान किये गये.
वहीं, मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपया, जबकि मृतक के परिजनों में किसी एक को नौकरी देने पर सहमित बनी. बिशन देव नोनिया ने कारखाना प्रबंधन द्वारा सभी शर्ते माने जाने पर कहा कि हमारी मांगे पूरी हुई. मृतक के डेथ इंश्योरेंस की राशि भी मिलने से उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी.
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक डंपर चालक रामानंद पासी जय बालाजी इंडस्ट्रीज कारखाना में डम्पर लेकर माल खाली कराने गया था, और अपने डंपर से उतर कर रास्ते के किनारे खड़ा था. उसी समय तेज गति से आ रही एक अन्य डंपर की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




