उल्टा लहराया राष्ट्रीय ध्वज

खड़गपुर : गांधी संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के उल्टा लहराने का मामला सामने आया है. गांधी संकल्प यात्रा के पांचवें दिन संकल्प यात्रा बेलदा से कोशियाड़ी की अोर जा रही थी. इसमें भाजपा के जिला सचिव समित कुमार दास सहित कई अाला नेता उपस्थित थे. इसमें बच्चें, भारत माता और गांधी जी की वेशभूषा […]
खड़गपुर : गांधी संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के उल्टा लहराने का मामला सामने आया है. गांधी संकल्प यात्रा के पांचवें दिन संकल्प यात्रा बेलदा से कोशियाड़ी की अोर जा रही थी. इसमें भाजपा के जिला सचिव समित कुमार दास सहित कई अाला नेता उपस्थित थे. इसमें बच्चें, भारत माता और गांधी जी की वेशभूषा में शामिल हुए.
लेकिन बच्चों ने जो राष्ट्रीय धवज पकड़ा हुआ था वह उल्टा लहरा रहा था. उल्लेखनीय है कि इस दौरान एक बच्ची उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लिये भाजपा के जिला सभापति समित कुमार दास के साथ चल रही थी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. तृणमूल के नारायणगढ़ ब्लॉक सभापति मिहिर चंद्र ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग देश का राष्ट्रीय ध्वज ठीक से नहीं पकड़ सकते, वह अपने आप को देश प्रेमी कह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




