अपराध नियंत्रण के लिए लगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरे

Updated at : 05 Sep 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के लिए  लगेंगे 80  सीसीटीवी कैमरे

दुर्गापुर में पूजा के दौरान अपराध रोकने के लिए विशेष कवायद शुरू पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर तय हो रही रणनीति पूजा के पहले चयनित सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्तर से दुर्गापूजा में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी शुरू […]

विज्ञापन

दुर्गापुर में पूजा के दौरान अपराध रोकने के लिए विशेष कवायद शुरू

पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर तय हो रही रणनीति
पूजा के पहले चयनित सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे
दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्तर से दुर्गापूजा में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी शुरू की गई है. सिटी सेंटर सहित विभिन्न इलाकों में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है. पूजा के पहले चयनित सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे.
उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी सहित कई अपराधिक घटनाओं से शहर के निवासियों में आक्रोश है. उनका कहना है कि पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं किये जाने से अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. इसके पहले शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी के साथ-साथ निजी प्लांटों में खुलेआम लोहे चोरी की घटना घटित हुई है. दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासी घूमने के लिए रिश्तेदार के घर बाहर जाया करते हैं. इस स्थिति में लोगों का आवास में चोरी होने की आशंका रहती है.
दुर्गापुर पुलिस शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष पहल कर रही है. विभिन्न फांड़ी क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है. पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दुर्गापुर थाना क्षेत्र और सिटी सेंटर क्षेत्र का सर्वेक्षण निगरानी के लिए लगभग 80 सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला है. इन कैमरों से लाइव फीड प्राप्त करने के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola