विस चुनाव पर दो दिवसीय चिंतन शिविर

रणनीति. दुर्गापुर में जुटे पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख नेता, सांसद व केंद्रीय मंत्री पूरे एक माह तक चले सदस्यता अभियान की होगी गंभीर समीक्षा संसदीय चुनाव के रिजल्ट को और बेहतर करने पर बनेगी रणनीति केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाने पर जोर हर तीन साल पर राज्य कमेटी करती है […]
रणनीति. दुर्गापुर में जुटे पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख नेता, सांसद व केंद्रीय मंत्री
पूरे एक माह तक चले सदस्यता अभियान की होगी गंभीर समीक्षा
संसदीय चुनाव के रिजल्ट को और बेहतर करने पर बनेगी रणनीति
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाने पर जोर
हर तीन साल पर राज्य कमेटी करती है यह बैठक, आमसभा आज
दुर्गापुर : वर्ष 2021 में होनेवाले पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में शुरू हुआ. राज्य भाजपा प्रभारी कैलाश विजयर्वीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय राज्यमंत्री देवश्री चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद डॉ सुभाष सरकार, सांसद एसएस अहलूवालिया, सांसद सौमित्र खां, सांसद अर्जुन सिंह, राज्य भाजपा कमेटी के नेता शिव प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश पुजारी, राहुल सिन्हा, विश्वप्रिया रायचौधरी, अरविंद मान्ना, संजय सिंह, सुब्रत बनर्जी, संतायन बसु, भारती घोष आदि बैठक में शामिल हैं.
राज्य भाजपा प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयर्वीय ने कहा कि वर्ष 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया है. जिसमें राज्य के हर जिला से साधारण जनता ने पूरे उल्लास के साथ सदस्यता ली है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में भाजपा का कई जिलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है.
वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 संसदीय सीट जीती है. इससे पार्टी की उम्मीद काफी बढ़ गई है. आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा नया इतिहास बनायेगी. हर जिला, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना कर काम करते हुए लोगो के समक्ष केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ले जाना है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य प्रणाली तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगो तक पहुंच सकें, इसके लिए अभी से ही काम शुरू कर देना होगा. पंचायत, लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने जिस प्रकार से भाजपा के पक्ष में अपना मत देकर एक नया आशा और रौशनी दी है, उससे भाजपा को 2021 के विधानसभा चुनाव में बरकरार रखना है.
इसके लिए जनता से संपर्क बढ़ाना है. केंद्रीय राज्यमंत्री देवश्री रायचौधरी ने कहा कि हर तीन साल में भाजपा का राज्य कमेटी की बैठक संसद विधायक को लेकर होती है. बैठक में राज्य की परिस्थितियों के बारे चर्चा होगी. परिस्थितियों के अनुसार ही आगे की रणनीति तैयार की जायेगी. जिस प्रकार से बैठक में रणनीति पर चर्चा होगी, ठीक उसी प्रकार से राज्य की विभिन्न जिला, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विषयों पर चर्चा की जायेगी.
दोदिवसीय बैठक में राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार के बारे में चर्चा की जायेगी. सरकार की कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य बदहाल अवस्था के बारे पर चर्चा की गई. बैठक का मूल लक्ष्य वर्ष 2021 में परिवर्तन कर भाजपा सरकार गठित करना है. ।उन्होंने कहा कि गांधी मोड़ में रविवार को भाजपा की जनसभा होगी. जिसमें केंद्र और राज्य के भाजपा नेता जनता के समक्ष अपनी बात रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




