मांगों को लेकर स्टाफ-सब स्टाफ ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

नागराकाटा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरकारी निर्देशानुसार वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी उत्तर बंगाल के विभिन्न चाय बागानों के स्टाफ-सब स्टाफ ने प्रदर्शन किया. नया साईली, जीती और लुकसान जैसे कई चाय बागानों के बाबू सब स्टाफों ने एक रैली निकालते हुए शीघ्र वेतन वृद्धि की मांग […]
विज्ञापन
नागराकाटा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरकारी निर्देशानुसार वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी उत्तर बंगाल के विभिन्न चाय बागानों के स्टाफ-सब स्टाफ ने प्रदर्शन किया. नया साईली, जीती और लुकसान जैसे कई चाय बागानों के बाबू सब स्टाफों ने एक रैली निकालते हुए शीघ्र वेतन वृद्धि की मांग की.
वेतन वृद्धि की मांग सहित अवकाश प्राप्त होने की आयु सीमा 60 वर्ष करने, खाली पदों पर नियुक्ति करने जैसी आठ सूत्री मांगों को लेकर चाय बागान में तीन घंटे का आंदोलन किया गया.
बाबू और सब स्टाफ संयुक्त कमेटी के नेता पार्थ लाहिडी, संतोष हाती, शेर सुब्बा ने कहा कि मालिक और श्रम दफ्तर की ओर से यदि कोई आश्वासन नहीं मिला तो आगे के आंदोलन के बारे में रूपरेखा तैयार किया जाएगा. दूसरी ओर गुरुवार को श्रमिकों का संयुक्त संगठन ज्वाइंट फोरम ने सरकारी दफ़्तर अभियान का आह्वान किया है.
न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर चाय श्रमिक काम बंद रखकर संबंधित इलाकों के प्रखंड अधिकारी, थाना, ग्राम पंचायत जैसे सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर प्रदर्शन करने की बात फोरम की ओर से कही गयी है. उधर श्रमिक चाय बागान के काम को पूर्ण रूप से बंद रखकर सरकारी दफ्तर कर्मसूची से चाय बागान को और ज्यादा क्षति पहुंचने का अनुमान है.
टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया डुआर्स शाखा सचिव राम अवतार शर्मा ने कहा कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण चाय बागान को भारी क्षति पहुंचा है. श्रमिक और कर्मचारी बंधुगण, चाय श्रमिक इन अवस्थाओं को समझेंगे हमें पूर्ण विश्वास है. डीबीआईटीए सचिव सुमंत ठाकुर्ता ने कहा कि जुलाई के पूरे महीने में चाय उद्योग को काफी क्षति पहुंचा है. सामने में बोनस है सभी को इसके बारे में सोचना चाहिए.
बातचीत के माध्यम से समस्या समाधान किया जाना चाहिए. ज्वाइंट फोरम के नेता जियाउल आलम ने कहा न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था. लेकिन आज तक इसके लिए कोई सकारात्मक संदेश हमें प्राप्त नहीं हुआ है. हमें आशा है जल्द सरकार समस्या समाधान करने की दिशा की ओर बढ़ेगी.
बागानों में स्टाफ-सब स्टाफ ने दिया तीन घंटे धरना
कालचीनी. कालचीनी ब्लॉक के भर्नाबाड़ी, सुभाषिनी, सांताली, बीच समेत विभिन्न चाय बागानों में बुधवार को स्टाफ और सब स्टाफ ने वेतन बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन घंटे के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उल्लखेनीय है कि मंगलवार से डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में यह आंदोलन शुरू हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




