सीएनजी आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

Updated at : 16 Jul 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनजी आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

दुर्गापुर : बीते एक माह से शहर के ऑटो रिक्शा चालकों को अधिक मात्रा में सीएनजी गैस नहीं मिलने की वजह से सोमवार को सिटी सेंटर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. ऑटो रिक्शा चालकों ने बताया कि शहर के विभिन्न बस पड़ाव में 1200 से अधिक ऑटो रिक्शा होने के […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : बीते एक माह से शहर के ऑटो रिक्शा चालकों को अधिक मात्रा में सीएनजी गैस नहीं मिलने की वजह से सोमवार को सिटी सेंटर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया.

ऑटो रिक्शा चालकों ने बताया कि शहर के विभिन्न बस पड़ाव में 1200 से अधिक ऑटो रिक्शा होने के बावजूद शहर में पर्याप्त मात्रा में सीएनजी गैस नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से ऑटो चालकों को एक दिन बाद ऑटो परिसेवा ठप्प करनी पड़ रही है. सीएनजी गैस समस्या का समाधान नहीं होने के कारण परिवार एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व जरूरत का काई सामान खरीदना मुश्किल हो गया है.

आसनसोल में सीएनजी की कोई समस्या नहीं है, मगर दुर्गापुर में प्रतिदिन समस्या देखी जा रही है. शहर में दो सीएनजी गैस फीलिंग स्टेशन हैं. दो से तीन दिन बाद सीएनजी गैस आसनसोल से आता है. कुछ दिन पूर्व तीन गाड़ी सीएनजी गैस फीलिंग स्टेशन में आयी थी, उसके बाद से दोबारा फीलिंग स्टेशन पर नहीं आया है. दूसरी तरफ ऑटो रिक्शा चालकों ने अपने ऑटो रिक्शा परिसेवा को ठप्प करते हुए सिटी सेंटर बस पड़ाव के सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया.

इससे आसनसोल और बर्दवान से आने वाली छोटी यात्री बसें सिटी सेंटर बस पड़ाव में प्रवेश न करके राष्ट्रीय राजमार्ग दो से गुजरने लगी हैं, जिसकी वजह से यात्रियों का काफी परेशानी हो रही है. पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को समझाने का बाद दो घंटे के बाद बसों की आवाजाही दोबारा बस स्टैंड पर चालू हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola