चौरंगी से मैथन डैम तक बाइक रैली

Updated at : 24 Jun 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
चौरंगी से मैथन डैम तक बाइक रैली

रूपनारायणपुर : सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से रोडमेल्टर्स बुलेट क्लब (जमशेदपुर) द्वारा चौरंगी के पास स्थित पैनोरामा रिसॉर्ट में आयोजित दोदिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ. पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उड़ीसा सहित पूर्वी भारत से 13 बुलेट क्लब के […]

विज्ञापन

रूपनारायणपुर : सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से रोडमेल्टर्स बुलेट क्लब (जमशेदपुर) द्वारा चौरंगी के पास स्थित पैनोरामा रिसॉर्ट में आयोजित दोदिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ. पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उड़ीसा सहित पूर्वी भारत से 13 बुलेट क्लब के 150 सदस्यों ने भाग लिया.

रविवार को सभी बाइकरों ने रिसॉर्ट से मैथन डैम तक बाइक रैली निकाली. इस दौरान जगह- जगह रैली रोककर स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई.
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने, हेलमेट व जूता अवश्य पहनने, निर्धारित स्पीड में बाइक चलाने, ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की सलाह दी गई. सदस्यों ने विभिन्न जगहों पर पौधरोपण भी किया. आयोजक क्लब के मॉडरेटर आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जागरूकता लाने के लिए क्लब पिछले 15 वर्षों से देश के विभिन्न इलाकों में यह कार्यक्रम आयोजित करता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola