पिकअप वैन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रूपनारायणपुर : बाराबनी थाना क्षेत्र के अजय नदी रुणाकुड़ा घाट पुल के निकट रविवार को बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में जामुड़िया थाना क्षेत्र के दरबारडांगा निवासी सह बाइक चालक जीवन बाउरी (30) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार अजय बाउरी और संजय बाउरी बुरी तरह से घायल हो गये. उन्हें आसनसोल जिला […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : बाराबनी थाना क्षेत्र के अजय नदी रुणाकुड़ा घाट पुल के निकट रविवार को बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में जामुड़िया थाना क्षेत्र के दरबारडांगा निवासी सह बाइक चालक जीवन बाउरी (30) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार अजय बाउरी और संजय बाउरी बुरी तरह से घायल हो गये.
उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय निवासियों ने पिकअप वैन तथा वहां खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया. स्थित को नियंत्रित करने के लिए रैफ की तैनाती की गयी.
पुलिस के अनुसार जामुड़िया थाना अंतर्गत बाइक सवार तीनों युवक रुणाकुडा घाट पर बने पुल से बाराबनी में प्रवेश कर रहे थे. पुल के पास ही पिकअप वैन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक चालक जीवन की मौत हो गयी और बाइक पर सवार अजय और संजय घायल हो गये.
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायल सहित मृतक के शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. घटना के बाद उत्तेजित निवासियों ने सड़क जाम कर दिया. पिकअप वैन सहित दो बाइकों में आग लगा दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैफ को बुलाना पड़ा. रैफ के जावनों ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया. वैन चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है.
हादसे में घायल युवक की मौत
कुल्टी. कुल्टी थाना अंतर्गत रांचीग्राम निवासी मिठू साव के पुत्र अजय साव (20) ने शनिवार की देर संध्या दुर्गापुर के विवेकानंद अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह बीते 30 मई को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. मृतक के पिता श्री साव ने बताया कि 30 मई को कार्य से लौटने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो में पुराने पेट्रोल पंप के समीप जब वह सड़क पार कर रहा था, धनबाद की ओर से आ रहे बोलेरो ने अजय को टक्कर मार कर दी और भाग निकला.
अंधेरा होने के कारण कोई उसका वाहन नंबर भी नहीं देख सका. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले बराकर के निजी अस्पताल और बाद में विवेकानंद अस्पताल (दुर्गापुर) में दाखिल कराया गया. शनिवार की रात उसने दम तोड़ दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










