कुल्टी के कई इलाकों में जलसंकट गहराया

Updated at : 17 May 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
कुल्टी के कई इलाकों में  जलसंकट गहराया

बराकर नदी का जल स्तर गिरने से मनबड़िया वाटर प्रोजेक्ट ब्रेकडाउन सेल ग्रोथ वर्क्स के जीएम ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य जारी कुल्टी : भीषण गर्मी में कुल्टी के विभिन्न इलाकों में जल संकट को लेकर नागरिक परेशान हैं. रानीतल्ला, बीएनआर, सन्यासी स्थान, एलसी मोड़, बिड़ला, सिमुलग्राम, 12 नंबर लोको लाइन, रांचीग्राम, पत्थरखाद, खिलानधौड़ा, […]

विज्ञापन

बराकर नदी का जल स्तर गिरने से मनबड़िया वाटर प्रोजेक्ट ब्रेकडाउन

सेल ग्रोथ वर्क्स के जीएम ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य जारी
कुल्टी : भीषण गर्मी में कुल्टी के विभिन्न इलाकों में जल संकट को लेकर नागरिक परेशान हैं. रानीतल्ला, बीएनआर, सन्यासी स्थान, एलसी मोड़, बिड़ला, सिमुलग्राम, 12 नंबर लोको लाइन, रांचीग्राम, पत्थरखाद, खिलानधौड़ा, केंदुआ बाजार, स्टार चेंबर, नीचुग्राम, पतियाना, सियालडांगा, लालबाजार, उपरकुल्टी, पुनड़ी, ईस्ट टाउन, श्रीपुर रोड, गांगुटिया आदि इलाके जल संकट से प्रभावित हैं.
नागरिकों का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है. हर चुनाव में यह राजनीतिक मुद्दा बनता है. राजनेता आश्वासन दे जाते हैं या दिखावे के लिए कार्य किया जाता है. हालांकि इस बार नगर निगम के स्तर से इन इलाकों में जलापूर्त्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है. परन्तु जल आपूर्ति शुरू नहीं की गई है. कई इलाकों में बुधवार की शाम जल आपूर्ति नहीं हुई. बराकर नदी के मानबेड़िया में बने वाटर प्रोजेक्ट से पानी ला कर उसे फिल्टर कर सप्लाई की जाती है.
लेकिन नदी का जल स्तर कम हो जाने के कारण नदी का पानी प्लांट तक नहीं आ सका. पंप में बालू भर गया. सेल ग्रोथ वर्क्स के महाप्रबंधक एन अरविंद ने मानबेड़िया वाटर प्रोजेक्ट पका निरीक्षण किया. बराकर नदी में जेसीबी लगाकर वाटर प्रोजेकट के निकट के बालू को हटाया जा रहा है. शुक्रवार की सुबह तक जलापूर्त्ति होने की संभावना है. बुधवार की सुबह 45 मिनट के बजाय केवल 20 मिनट ही आपूर्ति होने से जल समस्या गहरा गई. लोग दो से चार किलोमीटर दुरी से साइकिल या अन्य माध्यमों से पानी लाकर कार्य कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola