"राशि भाजपा की, जाती कोलकाता"

Published at :14 May 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
"राशि भाजपा की, जाती कोलकाता"

गौतम चट्टोपाध्याय ने खुद को बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का करीबी चार दिनों की रिमांड पर लिया जीआरपी ने, सभी बयानों की गहरायी से हो रही जांच आसनसोल : आसनसोल जीआरपी ने पांच सौ और दो हजार रुपये के नोटों के साथ जिन दो युवकों को रविवार की संध्या गिरफ्तार किया था, उनके […]

विज्ञापन

गौतम चट्टोपाध्याय ने खुद को बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का करीबी

चार दिनों की रिमांड पर लिया जीआरपी ने, सभी बयानों की गहरायी से हो रही जांच
आसनसोल : आसनसोल जीआरपी ने पांच सौ और दो हजार रुपये के नोटों के साथ जिन दो युवकों को रविवार की संध्या गिरफ्तार किया था, उनके पास से एक करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई है. गिरफ्तार होनेवालों में लक्ष्मीकांत साह दिल्ली तथा गौतम चट्टोपाध्याय बारासात का निवासी है. गौतम ने दावा किया है कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का निजी सचिव है तथा यह राशि भाजपा की है. वह यह राशि लेकर कोलकाता जा रहा था.
जीआरपी ने उसे सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट में पेश किया तथा सीजेएम से पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजेएम ने चार दिनों की रिमांड मंजूर की तथा दोनों को पुलिस को सौंप दिया. भाजपा की संलिप्तता सामने आने पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.
क्या है पूरा मामला
आसनसोल जीआरपी के अधिकारी रविवार को आसनसोल स्टेशन रके प्लेटफॉर्म पर गश्ती लगा रहे थे. इसी बीच उन्होंने लक्ष्मीकांत और गौतम को संदिग्ध हालत में पाया. उनके पास एक बड़ा बैग था. संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गई. बैग की जांच करने पर जीआरपी अधिकारियों के होश उड़ गये. बैग में पांच सौ और दो हजार रूपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थी. दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना ले जाया गया. चुनाव होने के कारण इसकी सूचना वरीय अधिकारियों तथा आयकर विभाग को भी दी गई. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नरेट तथा अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के अधिकारी भी पहुंचे तथा उनसे पूछताछ की.
पूछताछ में लक्ष्मीकांत ने खुद को दिल्ली तथा गौतम चटोपाध्याय ने खुद को बारासात का निवासी बत्या. उन्होंने अधिकारियों तथा मीडिया को बताया कि यह राशि भाजपा की है तथा वे इसे लेकर कोलकाता जा रहे थे. जीआरपी अधिकारियों ने रूपये की मशीन मंगाकर नोटों की गिनती की. पूरी राशि एक करोड़ निकली. इस राशि को जब्त कर ली गई.
सोमवार को जीआरपी के अधिकारियों ने आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया. जांच अधिकारी ने इस मामले पर छानबीन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की. सीजेएम ने आरोपियों की चार दिनों की रिमांड मंजूर कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया. मामले पर जीआरपी के अवर निरीक्षक आलोक श्याम चौधरी ने इन दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola