“ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री बनना तय”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर-बर्दवान लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी डॉ ममताज संगमित्रा के समर्थन में बुधवार राज्य के न्याय व श्रम मंत्री मलय घटक ने शहर के एमएएमसी और विधाननगर इलाके में सभा की. मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से विकास कार्यों को अंजाम दिया है वैसा काम […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर-बर्दवान लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी डॉ ममताज संगमित्रा के समर्थन में बुधवार राज्य के न्याय व श्रम मंत्री मलय घटक ने शहर के एमएएमसी और विधाननगर इलाके में सभा की. मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से विकास कार्यों को अंजाम दिया है वैसा काम देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर पाये है.
पांच साल उनके विदेश यात्रा में ही गुजर गये. 2014 के चुनाव में जिस प्रकार से वादे कर सत्ता में आये थे वह वादे पूरे नहीं हुए.
हर सभा में मोदी फिर से झूठे वादे कर रहे है लेकिन इस बार जनता उनके बतुनी बातों पर आने वाला नहीं है. जनता केंद्र में परिवर्तन की मूड में है. हर राज्य में भाजपा की सीट घट रही है.थर्ड फ्रंट की सरकार केंद्र में बनने जा रही है.
ममता बनर्जी देश की प्रधानमंत्री होगी. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ममता बनर्जी का विकास कामों के बदौलत अपना वोट देगी. दीदी की हाथों को मजबूत करने के लिए तृणमूल को संसद में भेजें. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता देबू साई, दिपंकर लाहा, शंकरलाल चटर्जी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










