ePaper

आसनसोल को महाप्रबंधक ओवर ऑल इफिसियेंसी शील्ड

Updated at : 13 Apr 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल को महाप्रबंधक ओवर ऑल इफिसियेंसी शील्ड

64वें रेल सप्ताह पुरस्कार वि‍तरण समारोह सियालदह में आयोजित पूरे एचएस वि‍द्यालय (आसनसोल) का अंकुश राय ‘सर्वश्रेष्ठ वि‍द्यार्थी’ आसनसोल : डॉ बी राय सभागार (सि‍यालदह) में शुक्रवार को 64वें रेल सप्ताह पुरस्कार वि‍तरण समारोह का आयोजन हुआ. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक हरींद्र राव ने रेलकर्मियों एवं अधि‍कारि‍यों के उत्कृष्ट और समर्पित सेवा (योगदान) के लि‍ए […]

विज्ञापन

64वें रेल सप्ताह पुरस्कार वि‍तरण समारोह सियालदह में आयोजित

पूरे एचएस वि‍द्यालय (आसनसोल) का अंकुश राय ‘सर्वश्रेष्ठ वि‍द्यार्थी’
आसनसोल : डॉ बी राय सभागार (सि‍यालदह) में शुक्रवार को 64वें रेल सप्ताह पुरस्कार वि‍तरण समारोह का आयोजन हुआ. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक हरींद्र राव ने रेलकर्मियों एवं अधि‍कारि‍यों के उत्कृष्ट और समर्पित सेवा (योगदान) के लि‍ए दक्षता शील्ड, बैज़ और नकद पुरस्कार दिया. सर्वागींण कार्य निष्पादन के आधार पर आसनसोल मंडल को इस वर्ष ‘महाप्रबंधक ओवर ऑल इफिसियेंसी शील्ड ’ प्रदान किया गया.
आसनसोल मंडल ने वाणि‍ज्‍य शील्ड , मंडल लेखा दक्षता शील्ड कर्षण वि‍तरण दक्षता शील्ड , रनिंग रूम शील्ड (आसनसोल और मालदा मंडल को संयुक्‍त रूप से), परि‍चालन दक्षता शील्ड , कार्मिक दक्षता शील्ड सुरक्षा शील्ड, सि‍गनल नि‍ष्‍पादन शील्ड , पर्यावरण प्रबंधन शील्‍ड (आसनसोल और मालदा मंडल को संयुक्‍त रूप से) तथा डीज़ल शेड कप (अंडाल डीज़ल शेड) ने हासिल किया. मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने आसनसोल मंडल के सभी अधि‍कारि‍यों और कर्मचारि‍यों को उनकी नि‍ष्‍ठा और उत्‍कृष्‍ट कार्य-निष्पादन के लि‍ए हार्दिक बधाई और शुभकमनाएं दीं.
आसनसोल मंडल के 18 कर्मी और चार अधि‍कारि‍यों को उनके उत्‍कृष्‍ट कार्य-नि‍ष्‍पादन के लि‍ए महाप्रबंधक श्री राव ने सम्‍मानि‍त कि‍या. पूर्व रेलवे उच्चतर माध्यमिक वि‍द्यालय (आसनसोल) के अंकुश राय को ‘सर्वश्रेष्ठ वि‍द्यार्थी’ का सम्‍मान मिला. संबंधि‍त शाखा अधि‍कारि‍यों ने समारोह में अपने –अपने वि‍भाग के शील्डऔर कप स्वीकार कि‍या.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola