मेयर की चालाकी पकड़ ली जनता ने : बाबुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : रामनवमी अखाड़ों को निगम स्तर से अनुदान देने के मुद्दे पर भाजपा प्रार्थी बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मेयर जितेंद्र तिवारी खुद को बहुत चालाक और आसनसोल की जनता को बेवकूफ समझते हैँ. परंतु उनकी चालाकी आसानी से पकड़ी गयी. श्री तिवारी को कानून का जानकार बताते हुए कहा कि चुनाव के समय […]
विज्ञापन
आसनसोल : रामनवमी अखाड़ों को निगम स्तर से अनुदान देने के मुद्दे पर भाजपा प्रार्थी बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मेयर जितेंद्र तिवारी खुद को बहुत चालाक और आसनसोल की जनता को बेवकूफ समझते हैँ. परंतु उनकी चालाकी आसानी से पकड़ी गयी.
श्री तिवारी को कानून का जानकार बताते हुए कहा कि चुनाव के समय आचार संहिता लागू होने की स्थिति में मेयर खुद भी भली-भांति जानते हैं कि अखाड़ा कमेटियों को अनुदान देना कतई संभव नहीं है.
इसके बावजूद उन्होंने रामनवमी अखाड़ों की सहानुभूति और उनका समर्थन पाने के लिए अनुदान देने का नाटक खेला. उन्होंने मेयर पर आरोप लगाया कि वे भली-भांति जानते थे कि चुनाव के समय आचार संहिता लागू हो जायेगी.
अगर उन्हें अनुदान देना ही था तो वे आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही अनुदान की घोषणा कर सकते थे. उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रियो हमेशा एक पक्ष के लोगों को प्रमुखता और बढ़ावा देते आये हैँ. उन्होंने तृणमूल को तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर सभी को समान नजर से देखने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










