होलियाना मूड में आ चुका है कोयलांचल, नये एलबम की भरमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी में खेसारीलाल के “ठीक है..” के एलबम की भारी मांग परंपरागत ङोली गीत भी गूंज रहे हैं शिल्पांचल के चौक-चौराहों में आसनसोल : रंगों के त्योहार होली का खुमार अपने चरम पर है. होली के गीतों से आसनसोल सहित पूरे शिल्पांचल की गली-गली गूंज रही है. लोग होलियाना मूड में आ गये हैं. चौक-चौराहों […]
विज्ञापन
भोजपुरी में खेसारीलाल के “ठीक है..” के एलबम की भारी मांग
परंपरागत ङोली गीत भी गूंज रहे हैं शिल्पांचल के चौक-चौराहों में
आसनसोल : रंगों के त्योहार होली का खुमार अपने चरम पर है. होली के गीतों से आसनसोल सहित पूरे शिल्पांचल की गली-गली गूंज रही है. लोग होलियाना मूड में आ गये हैं. चौक-चौराहों और ऑटों में भी होली के पारंपरिक गीतों की धूम है. इस बार भी होली के भोजपुरी तथा हिंदी गानों के एलबम सजे हुए हैं. इनकी बिक्री तेज हो गयी है. दुकानदारों का कहना है कि होली में भोजपुरी गायकों की ढ़ेरों सीड़ी लोगों को लुभा रही है. हर साल की तरह रिमिक्स के साथ ही अलग-अलग सिंगर के गाये गानों को काफी पसंद किया जा रहा है.
भोजपुरी गानों की धूम
बाजार में होली के लिए हर साल की तरह इस साल भी ऑडियो वीडियो कैसेट की कई रेंज पेश की गयी है. इसमें हिंदी के नये पुराने होली गीतों के कैसेट से लेकर भोजपुरी गीतों के कलेक्शन है. भोजपुरी में खेसारीलाल यादव के गाये गीत “ठीक है….” का होली सांग भी है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है. पवन सिंह के कई होली गीत के कैसेट मार्केट में उपलब्ध है. इसके साथ ही मनोज तिवारी, भरत शर्मा, शालिनी अवस्थी, कल्पना जैसे गायकों के भोजपुरी के सदाबहार गीतों हर कोई सुनना पसंद कर रहा है.
सदाबहार गीतों की डिमांड
आज भी लोग होली पर हिंदी के सदाबहार गीत सुनना पसंद करते हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और रेखा के होली गीत हो या राजेश खन्ना के होली सांग शामिल हैं. बॉलीवुड फिल्मों के सदाबहार गीतों में “जय जय शिव शंकर…..”, “आ जा रे हट नटखट……”, “ सांत रंग में खेल रही है….”, “होली खेले रघुवीरा….”, “आज न छोड़ेंगे बस हम जोली….”, “बलम पिचकारी….”, “फागुन आयो रे….”, “अंग से अंग लगाना….”, “होली के दिन दिल खिल खिल जाते हैं….”, “लेटस प्ले होली….” जैसे कई गाने हैं.. इन गानों के कैसेट की डिमांड हर साल होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










