नौकरी का झांसा देकर हजारों की वसूली
Updated at : 17 Mar 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

सिविक वालंटियर की नौकरी के नाम पर दर्जनों से वसूली हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी निजी कार चालक पुलिस छापेमारी होते ही घर से फरार, बना चुका है इकरारनामा बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत सुभाषपल्ली निवासी विरेश नंदी, सुमित नाग, रीजू बोस तथा प्रसनजीत दे ने शिव दे उर्फ दीप के खिलाफ सिविक वोलेंटियर […]
विज्ञापन
सिविक वालंटियर की नौकरी के नाम पर दर्जनों से वसूली
हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी निजी कार चालक
पुलिस छापेमारी होते ही घर से फरार, बना चुका है इकरारनामा
बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत सुभाषपल्ली निवासी विरेश नंदी, सुमित नाग, रीजू बोस तथा प्रसनजीत दे ने शिव दे उर्फ दीप के खिलाफ सिविक वोलेंटियर की नौकरी के नाम पर ठगी करने की शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीप के घर पर छापेमारी की. लेकिन वह घर में नहीं मिला. पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.
सनद रहे कि दीप सुभाषपल्ली में किराये के मकान में पिता के देहांत के बाद से अकेला रहता है. वह निजी कार का चालक है. उसने कई अधिकारियों के वाहन भी चलाये हैं. अधिकारियो ने पहचान का झांसा देकर इलाके के नवयुवकों को सीपीवीएफ में नौकरी लगाने के नाम पर दो हजार रुपये, तीन हजार रूपये की वसूली कर चुका है.
नवयुवकों ने नौकरी नहीं मिलने पर रूपये वापस मांगें. इसी क्रम में विवाद हो गया. इसके पश्चात् इलाके के कुछ लोगो ने उसे पकडकर डांट फटकार लगाकर दस दिनो में रूपये लौटने का लिखित इकरारनामा कराया. इसके बाद से ही वह इलाके में नजर नहीं आ रहा है. जिसके बाद इलाके के लोगों ने हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




