दुर्गापुर में महिला की सरेआम पिटाई, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 1:30 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेन गेट लिंक पार्क इलाके में सोमवार घर पर कब्जा जमाने को लेकर कुछ लोगों ने महिला को सरेआम पिटाई कर दी. जख्मी महिला किरण देवी को दुर्गापुर के विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी शिकायत दुर्गापुर थाने में दर्ज करायी गयी है. लिंक पार्क इलाके में संजय […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेन गेट लिंक पार्क इलाके में सोमवार घर पर कब्जा जमाने को लेकर कुछ लोगों ने महिला को सरेआम पिटाई कर दी. जख्मी महिला किरण देवी को दुर्गापुर के विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी शिकायत दुर्गापुर थाने में दर्ज करायी गयी है.
लिंक पार्क इलाके में संजय मोदी पत्नी किरण देवी एवं पांच बच्चों के साथ पांच वर्षों से ससुर की जमीन पर घर बनाकर रह रहें हैं. संजय मोदी के छोटे भाई सुजीत मोदी अपनी पत्नी पूजा मोदी के साथ कादा रोड इलाके में रहता है. ससुर से जमीन बटवारा को लेकर सुजीत एवं संजय में काफी दिनों से विवाद पर चल रहा था. घायल किरण देवी ने बताया कि जमीन बंटवारे के दौरान छोटे भाई सुजित मोदी को उसका हक दिए जाने के बाद भी वह हमारे हिस्से की जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है.
सोमवार की सुबह घर में अकेली थी, उसी दौरान सुजीत की पत्नी पूजा एवं उसके कुछ रिश्तेदार अचानक घर पर हमला कर लोहे के रॉड और पिस्तौल की बाट से जानलेवा हमला किया. विशेश्वर कोलियरी निवासी प्रदीप बरनवाल भी मौजूद थे. घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि घटने की शिकायत मिली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










