बर्नपुर : पेंशन स्कीम के बाद अब वेज रिवीजन की बारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 12:56 AM
बर्नपुर : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पुरानी मांग पेंशन स्कीम लागू हो गयी है. इस्पात मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश निर्गत कर दिया है. सेल तथा आरआइएनएल अब अपने-अपने हिसाब से स्कीम को लागू करेंगे. प्रबंधन ने पेंशन स्कीम के लिए 31 मार्च, 2023 तक […]
बर्नपुर : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पुरानी मांग पेंशन स्कीम लागू हो गयी है. इस्पात मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश निर्गत कर दिया है. सेल तथा आरआइएनएल अब अपने-अपने हिसाब से स्कीम को लागू करेंगे. प्रबंधन ने पेंशन स्कीम के लिए 31 मार्च, 2023 तक का प्लान तैयार कर लिया है. पेंशन के बाद अब वेज रिवीजन की बारी है. वेज रिवीजन में सबसे बड़ी बाधा अफॉर्डिबिलिटी क्लाउज में परिवर्तन किया जायेगा.
सेल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसका इंतजार है, पेंशन स्कीम का लाभ पहले चरण में वर्ष 2007 से दिसंबर 2011 तक के रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा. अधिकारियों के पेंशन मद में सेल प्रबंधन को लगभग 475 करोड़ रुपये और कर्मियों पर लगभग 1444.32 करोड़ रुपये खर्च करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










