पानागढ़ : पेड़ पर फांसी से झूलते मिले चाचा और भतीजे के शव

Updated at : 12 Feb 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ : पेड़ पर फांसी से झूलते मिले चाचा और भतीजे के शव

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर थाना अंतर्गत पिपलन ग्राम पंचायत के तहत खरदा ग्राम में सोमवार सुबह चाचा और भतीजे का मृत शरीर पेड़ से झूलता मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक चाचा का नाम प्रशांत राय (22) तथा भतीजे का नाम विधान […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर थाना अंतर्गत पिपलन ग्राम पंचायत के तहत खरदा ग्राम में सोमवार सुबह चाचा और भतीजे का मृत शरीर पेड़ से झूलता मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक चाचा का नाम प्रशांत राय (22) तथा भतीजे का नाम विधान राय (17) था। प्रशांत की बहन काजल राय ने बताया कि रविवार देर शाम से ही प्रशांत तथा विधान का कुछ पता नहीं चल रहा था.

सोमवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खेत के पास पेड़ से झूलता शव पाया गया. बताया जाता है कि प्रशांत आठ दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटा था. चाचा-भतीजे में काफी दोस्ती थी. दोनों ही कल शाम से लापता थे. चाचा और भतीजे का इस तरह फांसी से झूलता शव मिलने से परिवार के लोग हतप्रभ हैं. परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है.

ग्रामीणों का कहना है कि संभव है कि प्रेमप्रसंग में चाचा-भतीजे ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उक्त मामला आत्महत्या का है अथवा हत्या का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola