ePaper

बांकुड़ा : कुड़ा स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

Updated at : 06 Feb 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा :   कुड़ा स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

बांकुड़ा : आसनसोल से हल्दिया जा रही हल्दिया एक्सप्रेस में यात्रियों के नहीं चढ़ पाने के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया. इस कारण ट्रेन 94 मिनट तक बांकुड़ा स्टेशन पर खड़ी रही. यात्रियों के लिए व्यवस्था करने पर ट्रेन रवाना हुई. बांकुड़ा स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन के एक कोच तथा दूसरे […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : आसनसोल से हल्दिया जा रही हल्दिया एक्सप्रेस में यात्रियों के नहीं चढ़ पाने के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया. इस कारण ट्रेन 94 मिनट तक बांकुड़ा स्टेशन पर खड़ी रही. यात्रियों के लिए व्यवस्था करने पर ट्रेन रवाना हुई. बांकुड़ा स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन के एक कोच तथा दूसरे में आधे कोच में आरपीएसएफ 11 बटालियन के जवान सवार थे.

सभी खड़गपुर जा रहे थे. उनके साथ काफी लगेज तथा आर्म्स थे. उन्होंने इन दो कोचों में आम यात्रियों को चढ़ने से रोक दिया. इसके कारण अन्य कोच में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई. बड़ी संख्या में यात्री सवार नहीं हो पा रहे थे. इसके बाद य.त्रियों ने ट्रेन रोक कर हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि या तो दोनों कोच खाली किये जाये या अतिरिक्त डिब्बा लगाये जाये.

आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों ने यात्रियों के साथ विचार-विमर्श किया. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई. उनके निर्देश पर आधे कोच को खाली कराया गया. उसके जवानों को पहले कोच में शिफ्ट किया गया. इसके बाद उनके लिए एक कोच में सवार होने की व्यवस्था की गई. इसके बाद ट्रेन रवाना हुई. ट्रेन 94 मिनट विलंब से खुली. दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola