पानागढ़ : जबरन वसूली के लिए ट्रक चालक की पिटाई, सड़क जाम

पानागढ़ : वीरभूम जिले के लाभपुर थाना के चौहट्टा के पास नेशनल हाइवे 60 पर ट्रक को रोक कर जबरन वसूली करने तथा पिटाई करने का आरोप सिविक पुलिस पर लगा है. स्थानीय लोगों ने वसूली के खिलाफ सड़क जाम किया. लाभपुर थाना पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. ट्रक चालक […]
पानागढ़ : वीरभूम जिले के लाभपुर थाना के चौहट्टा के पास नेशनल हाइवे 60 पर ट्रक को रोक कर जबरन वसूली करने तथा पिटाई करने का आरोप सिविक पुलिस पर लगा है. स्थानीय लोगों ने वसूली के खिलाफ सड़क जाम किया. लाभपुर थाना पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
ट्रक चालक मोहन अली शेख ने बताया कि घर लौटते समय सिविक पुलिसकर्मी शेख सलीम ने ट्रक को रोक लिया और रुपये की मांग की. इंकार करने पर वाहन जब्त करने की धमकी दी. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




