आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में कुल बूथों की संख्या 2244 से बढ़कर होंगी 2246

आसनसोल : जिले के सिर्फ तीन तथा 11 मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाये जायेंगे. मतदाता सूची संशोधन के बाद जारी मतदाता तालिका तथा पूरक तालिका में दो बूथों पर मतदाताओं की संख्या 14 सौ से अधिक हो गयी है. जिसके कारण दो बूथों की बढ़ोतरी होगी. आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रामकिशुन डंगाल आदर्श […]
आसनसोल : जिले के सिर्फ तीन तथा 11 मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाये जायेंगे. मतदाता सूची संशोधन के बाद जारी मतदाता तालिका तथा पूरक तालिका में दो बूथों पर मतदाताओं की संख्या 14 सौ से अधिक हो गयी है. जिसके कारण दो बूथों की बढ़ोतरी होगी.
आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रामकिशुन डंगाल आदर्श विद्यालय में स्थित 198 नंबर बूथ में मतदाताओं की संख्या 1403 और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के श्यामबांध प्री प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थित 148 नंबर बूथ पर 1411 मतदाता है.इन दोनों केंद्र परिसर में क्रमश: तीन और 11 मतदाताओं के लिए सहायक दो बूथ बनाये जायेंगे.
आम बूथों की तर्ज पर यहां भी पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पोलिंग अधिकारी की पदास्थापना होगी. जिला चुनाव अधिकारी सह जिलाशासक शशांक सेठी राज्य निर्वाचन अधिकारी को अपनी रिपोर्ट 31 जनवरी को भेजेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










