गंगासागर : दी पीएम बनेंगी, तो अयोध्या में मंदिर भी बन जायेगा

Updated at : 27 Dec 2018 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
गंगासागर :   दी पीएम बनेंगी, तो अयोध्या में मंदिर भी बन जायेगा

गंगासागर : गंगासागर में कपिलमुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस दिन ममता दीदी देश की प्रधानमंत्री बन जायेगी. अयोध्या में राम मंदिर भी बन जायेगा. भाजपा केवल राम मंदिर बनाने की बात करते रहती है,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं करती और जब चुनाव आ […]

विज्ञापन
गंगासागर : गंगासागर में कपिलमुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस दिन ममता दीदी देश की प्रधानमंत्री बन जायेगी. अयोध्या में राम मंदिर भी बन जायेगा. भाजपा केवल राम मंदिर बनाने की बात करते रहती है,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं करती और जब चुनाव आ जाता है,तो राम को पोलिंग एजेंट बना देती है और राम नाम का जाप करना शुरू कर देती है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर में महंत ज्ञानदास के साथ बैठक की और गंगासागर के विकास को लेकर चर्चा की. हालांकि इस अवसर पर सुश्री बनर्जी भी उपस्थित थीं, लेकिन उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, वरन कहा कि सभी धर्म समान हैं.
महंत ज्ञानदास ने कहा कि उत्तर प्रदेेश सरकार प्रयागराज में कुंभ का बढ़ा-चढ़ा का प्रचार-प्रसार कर रही है. लोगों में कुं‍भ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. यह पूर्ण कुंभ नहीं, वरन अर्द्ध कुंभ है. इसके पहले 2013 में कुंभ हुआ था. अगला कुंभ 2025 में होगा. 2019 में होने वाला कुंभ वास्तव में अर्द्ध कुंभ है. राजनीतिक लाभ के लिए इसका गलत प्रचार प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष गंगासागर में मकर संक्रांति के अवसर पर मेला लगता है और लाखों लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं.
इस वर्ष लगभग 25 लाख लोगों के गंगासागर मेला पहुंचने की संभावना है. उन्होंने कहा कि 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गंगासागर के विकास में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभायी है, लेकिन केंद्र सरकार ने गंगासागर के लिए विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है. मुख्यमंत्री अपने वादे के अनुसार प्रत्येक वर्ष गंगासागर अा रही हैं. उन्होंने कहा कि केचुबेड़िया में द्वार बनाने का प्रस्ताव उन्होंने दिया था. मुख्यमंत्री नेे उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत ज्ञानदास की सुझाव पर ही द्वार का नाम संहिति द्वार रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola