ePaper

आसनसोल / सीतारामपुर : कागज कारखाने में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास

Updated at : 25 Dec 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल / सीतारामपुर :  कागज कारखाने में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास

सालानपुर थाने में नौ के खिलाफ नामजद, डेढ़ सौ के खिलाफ प्राथमिकी गेट का ताला तोड़ परिसर में घुसे सैकड़ों लोग, कार्यालय से लूट, मची भगदड़ प्रबंधन ने कहा: उपद्रव के बाद नहीं चलेंगे उद्योग, नहीं आयेगा नया निवेश आसनसोल / सीतारामपुर : सालानपुर थाना क्षेत्र के एनएच दो के किनारे मेलेकोला इलाके में स्थित […]

विज्ञापन
  • सालानपुर थाने में नौ के खिलाफ नामजद, डेढ़ सौ के खिलाफ प्राथमिकी
  • गेट का ताला तोड़ परिसर में घुसे सैकड़ों लोग, कार्यालय से लूट, मची भगदड़
  • प्रबंधन ने कहा: उपद्रव के बाद नहीं चलेंगे उद्योग, नहीं आयेगा नया निवेश
आसनसोल / सीतारामपुर : सालानपुर थाना क्षेत्र के एनएच दो के किनारे मेलेकोला इलाके में स्थित देवज्योति पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कारखाने में सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने अंदर से बंद गेट का ताला तोड़कर कारखाना परिसर में भारी तोड़फोड़ की और नगदी तीस हजार रुपये सहित जरूरी कागजात लूट लिये. कारखाना के प्रबंधक पीके चटर्जी ने सालानपुर थाने में नौ नामजद सहित डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
श्री चटर्जी का कहना है कि उन्होंने सालानपुर थाने में लिखित जानकारी देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी थी. ग्रामीणों ने दो घंटे तक कारखाना में तांडव मचाया.
पुलिस को बार बार फोन करने पर भी वह नहीं पहुंची. दस लाख रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है. इधर इस कांड को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने मेयर जितेंद्र तिवारी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि कारखाना प्रबंधन प्रदूषित जल गारूई नदी में छोड़ रहा है.
देवज्योति पल्प एंड पेपर मिल से नदी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने का ग्रामीणों ने किया विरोधग्रामीणों ने दिखाया उग्र रूप: सोमवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने कारखाने पर धावा बोला. साबल से कारखाना के मेनगेट को तोड़ने का प्रयास किया. पथराव कर गार्डरूम की सभी खिड़कियों के शीशे को चकनाचूर कर दिया.
मेन गेट के नीचे से कुछ लोग अंदर दाखिल हुए और दो गेट में लगा ताला तोड़ दिया. सभी कारखाना में घुस गये. पथराव तथा तोड़फोड़ शुरू हो गयी. वहां कार्यरत कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी. आरोप है कि कर्मियों की पिटायी भी की गयी.
कैश रूम में दाखिल होकर नगदी 30 हजार रुपया और जरूरी कागजात लूट लिए गये. पेपर क्राफ्ट रोल के बोबीन को खोलकर चारों ओर बिखेर दिया. आग लगाने की कोशिश की गयी. अधिकारियों ने पुलिस को लगातार सूचना दी. लेकिन पुलिस नहीं आयी. तोड़फोड़ के बाद ग्रामीण निकल गये तो पुलिस आयी.
नौ नामजद आरोपी
प्रबंधक श्री चटर्जी ने सालानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने लिखा कि रघुनाथबाटी गांव के निवासी दिनेश गराई के उकसावे पर रामजीवनपुर गांव के कार्तिक माजी, कंचन माजी, विनय माजी, श्यामल माजी, प्रीतम, बबलू माजी, सुनील माजी, हेमलाल माजी और अन्य डेढ़ सौ पुरुष महिलाओं ने सोमवार को कारखाना में तोड़फोड़ की और राशि लूटी. दस लाख रुपये की संपत्ति की क्षति हुयी है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola