कूचबिहार : हादसे में खागड़ाबाड़ी निवासी शिक्षक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : स्कूल से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक स्कूल शिक्षक की मौत हो गयी. मृत शिक्षक का नाम निशीथ रंजन राय है. वह कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी इलाके के निवासी व अलीपुरद्वार रविकांत हाइस्कूल के शिक्षक थे. घटना की सूचना पाकर पुंडीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शिक्षक स्कूल के बाद अपनी […]
विज्ञापन
कूचबिहार : स्कूल से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक स्कूल शिक्षक की मौत हो गयी. मृत शिक्षक का नाम निशीथ रंजन राय है. वह कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी इलाके के निवासी व अलीपुरद्वार रविकांत हाइस्कूल के शिक्षक थे. घटना की सूचना पाकर पुंडीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
शिक्षक स्कूल के बाद अपनी बाइक से अलीपुरद्वार से घर लौट रहे थे. कूचबिहार-अलीपुरद्वार सड़क के गोपालपुर इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक सरकारी बस ने उन्हें धक्का मार दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि कूचबिहार-अलीपुरद्वार सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है. इसी कारण से यह दुर्घटना घटी है. घटना से इलाके में शोक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










