ePaper

दीघा: रहस्यमय हालात में मिला चीनी पर्यटक

Updated at : 18 Nov 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
दीघा: रहस्यमय हालात में मिला चीनी पर्यटक

समुद्र में डूबने से बचाया गया हल्दिया : अत्यंत रहस्यमय परिस्थितियों में दीघा में एक चीनी पर्यटक को बचाया गया है. दीघा के समुद्र में घायल अवस्था में डूब रहे चीन के उस पर्यटक को स्थानीय दो युवकों ने उद्धार कर दीघा अस्पताल पहुंचाया. समुद्र में डूब रहा पर्यटक एम वी सू यौंग का कहना […]

विज्ञापन
समुद्र में डूबने से बचाया गया
हल्दिया : अत्यंत रहस्यमय परिस्थितियों में दीघा में एक चीनी पर्यटक को बचाया गया है. दीघा के समुद्र में घायल अवस्था में डूब रहे चीन के उस पर्यटक को स्थानीय दो युवकों ने उद्धार कर दीघा अस्पताल पहुंचाया.
समुद्र में डूब रहा पर्यटक एम वी सू यौंग का कहना है कि वह ओल्ड दीघा के करीब पत्थरों से टकरा कर घायल हो गया था और समुद्र में डूबने लगा था. उसका दावा है कि ओल्ड दीघा के समुद्र तट पर अपना बैग रखकर वह नहाने उतरा था. रहा था. इसके बाद आयी लहर ने उसे समुद्र में खींच लिया. इस बीच किनारे पर रखे पत्थरों से वह घायल हो गया. वह तैरना जानता था इसलिए बच गया. उसका दावा है कि किनारे रखा उसका बैग चोरी हो गया जिसमें पासपोर्ट, वीजा आदि था. पुलिस बैग के उद्धार की कोशिश कर रही है. हालांकि यह सवाल उठ रहे हैं कि वह कहां से आया था और चीन से क्या वह अकेले ही दीघा घूमने निकल पड़ा?
इसके अलावा इस बात पर भी संदेह जताया जा रहा है कि वह तट पर अपना बैग यूं ही छोड़कर समुद्र में नहाने उतर गया था. माना जाता है कि दूसरे देशों में जाने वाले पर्यटक खासे सतर्क रहते हैं. ऐसे में वह कैसे बैग को लावारिस छोड़कर समुद्र में जा सकता है? दीघा अस्पताल में उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे थाने लाया गया है. दीघा कोस्टल थाने की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसके दावे के मुताबिक उसके बैग के उद्धार की भी कोशिशें की जा रही हैं. पुलिस मामले को गंभीर मानते हुए इसके हर पहलू की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola