सीएमपीडीआइ का दो दिवसीय अंतर संस्थान सांस्कृतिक मीट शुरू

Updated at : 30 Oct 2018 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
सीएमपीडीआइ का दो दिवसीय अंतर संस्थान सांस्कृतिक मीट शुरू

बर्नपुर: सीएमपीडीआई आरआई वन (आसनसोल) का दोदिवसीय अंतर संस्थान सांस्कृतिक मीट 2018-19 का आयोजन सोमवार से स्थानीय भारती भवन में शुरू हुआ. इसका उद्घाटन सीएमपीडीआई (आरआई वन) के क्षेत्रीय निदेशक मानवेन्द्र कुमार, दीपिका अरूण, एचएमएस के नेता एसके पांडेय तथा सीएमपीडीआई (आरआई वन) के सांस्कृतिक सचिव एके बल ने संयुक्त रूप से किया. सीएमपीडीआई (आरआई […]

विज्ञापन
बर्नपुर: सीएमपीडीआई आरआई वन (आसनसोल) का दोदिवसीय अंतर संस्थान सांस्कृतिक मीट 2018-19 का आयोजन सोमवार से स्थानीय भारती भवन में शुरू हुआ. इसका उद्घाटन सीएमपीडीआई (आरआई वन) के क्षेत्रीय निदेशक मानवेन्द्र कुमार, दीपिका अरूण, एचएमएस के नेता एसके पांडेय तथा सीएमपीडीआई (आरआई वन) के सांस्कृतिक सचिव एके बल ने संयुक्त रूप से किया.
सीएमपीडीआई (आरआई वन) के एचओडी (ज्योलोजिस्ट) अरुणाभ मुखर्जी, एचओडी (वित्त) टीके मित्रा आदि उपस्थित थे. क्षेत्रीय निदेशक श्री कुमार ने उद्घाटन भाषण दिया. सीएमपीडीआई कॉलोनी के बच्चो ने अतिथियों का स्वागत किया. जिओलॉजी विभाग के पूर्व अधिकारी डॉ पी सान्याल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. सीएमपीडीआई कर्मियों के बच्चो ने नृत्य प्रस्तुत किया.
इस सांस्कृतिक मीट में सीएमपीडीआई विलासपुर, सिंगरौली, रांची आदि स्थानो से 180 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया है. सांस्कृतिक मीट के विजेताओ को मंगलवार को सीएमपीडीआई रांची निदेशक (टी /ईएस) एके चक्रवर्ती पुरस्कृत करेगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola