तीस्ता में फिर राफ्टिंग के दौरान हादसा, महिला पर्यटक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

कालिम्पोंग : तीस्ता में एक बार फिर राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ, जिसमें नदी में गिरने से महाराष्ट्र के अमरावती जिले की निवासी कल्पना अशोक राठी (56) की सोमवार दोपहर को मौत हो गयी. एक दल ने राफ्टिंग किर्ने के पास सात माइल से शुरू की थी. इसी बीच तेज लहरों में राफ्ट के उछलने […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग : तीस्ता में एक बार फिर राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ, जिसमें नदी में गिरने से महाराष्ट्र के अमरावती जिले की निवासी कल्पना अशोक राठी (56) की सोमवार दोपहर को मौत हो गयी. एक दल ने राफ्टिंग किर्ने के पास सात माइल से शुरू की थी. इसी बीच तेज लहरों में राफ्ट के उछलने पर श्रीमती राठी के हाथ राफ्ट से छूट गया और वह पानी में गिर गयीं.
वह लाइफ जैकेट पहने हुए थीं, इसलिए उन्हें जल्दी ही राफ्ट चलानेवालों ने नदी से निकाल लिया. उन्हें पहले मल्ली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें कालिम्पोंग जिला अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृत महिला 18 पर्यटकों के समूह का हिस्सा थी. सिक्किम से दार्जिलिंग जाने के क्रम में ये पर्यटक राफ्टिंग के लिए उतर गये. समूह के एक पर्यटक राजेंद्र बिहानी ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाने में समय लगा. पर्यटकों की सुरक्षा के लिए इंतजामों के अभाव पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा सरकार को आयु सीमा निर्धारित करनी चाहिए.
कम और ज्यादा उम्र के लोगों के राफ्टिंग करने को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. साथ ही बैक-अप एम्बुलेंस होना चाहिए. उन्होंने राफ्ट चालकों के पर्याप्त प्रशिक्षित नहीं होने का आरोप लगाया. राफ्टिंग में कई पर्यटकों को हेलमेट नहीं दिये जाने की बात भी उन्होंने कही.
18 पर्यटक छह-छह करके तीन राफ्ट में चढ़े थे. इन्हीं में से एक राफ्ट नदी में उलट गया. सभी नदी में गिरने पर राफ्ट की डोरी पकड़कर बच गये, पर एक महिला हादसे का शिकार हो गयी. ये पर्यटक 26 सितंबर को सिक्किम के पेल्लिंग पहुंचे थे.
सोमवार को सभी दार्जिलिंग जा रहे थे. वहीं से 3 अक्तूबर को इनका वापसी का प्लान था. सिक्किम से दार्जिलिंग जाते समय एनएच 10 पर उन्होंने राफ्टिंग की योजना बनायी. शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को जिला अस्पताल में किया जायेगा. घटना पर एसपी ध्रुव ज्योति डे ने कहा की अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी.
डीएम डॉ विश्वनाथ ने इसे दुर्भाग्यजनक बताया. उन्होंने कहा की राफ्ट संचालन हेतु बैठक में यह साफ निर्णय लिया गया था की खराब मौसम या फिर खराब स्थिति में राफ्ट नहीं चलाया जायेगा. इस मामले को वह देखेंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत मई महीने में भी उसी जगह पर राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ था, जिसमें दिल्ली से हनीमून मनाने आये एक दंपती की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




