जीत के लिए तृणमूल ने लिया भाजपा का साथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2018 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

हल्दिया : महिषादल ब्लॉक के ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत के प्रधान-उपप्रधान पद के लिए तृणमूल के दो गुटों में लड़ाई में जीत के लिए एक गुट ने भाजपा का साथ लिया है. ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत में कुल सीट 12 है. तृणमूल के पास 11 और भाजपा के पास एक सीट है. अदालत के निर्देश पर यहां […]
विज्ञापन
हल्दिया : महिषादल ब्लॉक के ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत के प्रधान-उपप्रधान पद के लिए तृणमूल के दो गुटों में लड़ाई में जीत के लिए एक गुट ने भाजपा का साथ लिया है. ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत में कुल सीट 12 है. तृणमूल के पास 11 और भाजपा के पास एक सीट है. अदालत के निर्देश पर यहां प्रधान-उपप्रधान का चुनाव स्थगित था.
अदालत के ही निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत का बोर्ड गठन हुआ. यहां 10 वर्ष से प्रधान के पद पर रामकृष्ण दास व उपप्रधान पद पर मुसलेमा बेगम हैं. बोर्ड को राज्य व केंद्रीय स्तर पर अपने काम के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं. हालांकि दोनों को ही हटाने का प्रयास शुरू हुआ. एक गुट ने प्रधान के तौर पर शंपा कांप व उपप्रधान के तौर पर श्रीकांत डिंडा को मनोनित किया, लेकिन फिर से सोमवार को मुसलेमा बेगम व रामकृष्ण दास का नाम सामने आया. लिहाजा वोट हुआ.
मुसलेमा बेगम को छह वोट और शंपा को भी भाजपा का एक वोट लेकर छह वोट मिला. लॉटरी में शंपा को जीत मिली. उपप्रधान के मामले में भी लॉटरी हुई, लेकिन यहां रामकृष्ण दास ने जीत हासिल की. आरोप है कि तरुण मंडल गुट ने रामकृष्ण को पद से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन वह संभव नहीं हुआ. बोर्ड गठन के बाद भाजपा की विजयी सदस्य नवमी मान्ना गुछाइत ने कहा कि इलाके के हित के लिए ही तृणमूल का समर्थन किया.
योग्य व्यक्ति की ही वह जीत चाहती हैं. इधर बोर्ड गठन के बाद इलाके में हंगामा हो गया. रामकृष्ण दास जो कि ब्लॉक के युवा तृणमूल अध्यक्ष भी हैं, उनके कार्यालय में विपक्षी गुट की ओर से तोड़फोड़ करने का आरोप है. इसके बाद दोनों गुटों में रास्ते में मारपीट शुरू हो गयी. स्थिति को संभालने के लिए इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




