आसनसोल : नर्सिंग होम, पैथोलॉजिकल लैब, एक्स-रे सेंटरों की जांच
Updated at : 13 Sep 2018 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने जिला अंतर्गत सभी नर्सिंग होम, पैथोलॉजिकल लैब व एक्सरे सेंटरों की जांच करने का निर्देश दिया. गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को लेकर जिलाशासक के कक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में श्री सेठी ने अधिकारियों को कहा कि जिले में जितने निजी क्लिनिकल प्रतिष्ठान है, सभी की […]
विज्ञापन
आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने जिला अंतर्गत सभी नर्सिंग होम, पैथोलॉजिकल लैब व एक्सरे सेंटरों की जांच करने का निर्देश दिया.
गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को लेकर जिलाशासक के कक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में श्री सेठी ने अधिकारियों को कहा कि जिले में जितने निजी क्लिनिकल प्रतिष्ठान है, सभी की कागजातों की जांच करें और यह भी सुनिश्चित करें कि सरकारी नियमों के आधार पर वहां सारे कार्य हो रहे है या नहीं. यदि कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाये.
अतिरिक्त जिलाशासक (विकास) कस्तूरी विश्वास, आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, दुर्गापुर के महकमा शासक डॉ श्रीकांत, जिला मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवाशीष हालदार, जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ मानस कुमार पांडा, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद दास, दुर्गापुर महकमा अस्पताल के शिक्षक सह विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि बीमारी के साथ-साथ टीकाकरण, अस्पतालों की स्थिति, पीडब्ल्यूडी द्वारा अस्पतालों में चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की गयी और जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया. सनद रहे कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जल्द ही पश्चिम बर्दवान जिला के दौरे पर आयेंगे. इससे पूर्व समीक्षात्मक बैठक में जिला शासक ने स्वास्थ्य से संबंधित सभी विषयों की जानकारी के साथ जिले में जो भी कार्य चल रहे है उसकी वर्तमान स्थिति का आंकड़ा संग्रह किया.
बैठक में कहा गया कि वेक्टर बॉन डिसीज को लेकर जिला स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए ग्रामीण इलाकों में घर-घर सर्वे का कार्य दूसरे चरण में चल रहा है.
इसका समापन 20 सितंबर को होगा. इसके लिए विलेज रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की गयी है. यह लोग घर घर जाकर लोगो को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे है. कार्य की अग्रगति को लेकर विशेष चर्चा हुयी. फेयर प्राइस मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल के समक्ष ट्रैफिक जाम, जिला और महकमा अस्पताल के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य परिसेवा पर विस्तृत चर्चा हुयी.
जिला अस्पताल के ओटी को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा गया. यहां फेयर प्राइस मेडिकल स्टोर, डायलसिस, डिजिटल एक्सरे, सिटी स्कैन की स्थिति की जानकारी ली गयी. ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया. जहां जो भी कमी हो रही है, उसकी सूची तैयार कर तत्काल सीएमओएच कार्यालय में जमा देने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




